सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल : युवक पर शौचालय में मौजूद महिलाओं की आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ओपीडी भवन स्थित महिला शौचालय में सुबह करीब 11:30 बजे एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में छिपा मिला। आरोप है कि युवक फायर सेफ्टी पाइप पर बैठकर महिलाओं की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था।

जानकारी के अनुसार एक महिला मरीज जब शौचालय पहुंची तो उसकी नजर ऊपर छिपे युवक पर पड़ी। युवक को संदिग्ध हालत में देखकर महिला घबरा गई और तुरंत बाहर आकर शोर मचा दिया। इसके बाद शौचालय में मौजूद अन्य महिलाओं ने भी युवक पर आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप लगाया। महिलाओं के विरोध और शोर के बीच आरोपी कथित तौर पर पीछे के रास्ते से फरार हो गया। अस्पताल सुरक्षा कर्मियों के पहुंचने तक वह मौके से निकल चुका था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक घटना से पहले अस्पताल परिसर में घूमता हुआ नजर आया था और आशंका जताई जा रही है कि वह काफी देर तक शौचालय में छिपा रहा।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत में पहली बार कैबिनेट का दरबार, लोकसंस्कृति और महिला हुनर की दिखेगी झलक  

मामले की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और जांच शुरू की। हालांकि, पुलिस के पहुंचने के समय सीसीटीवी कंट्रोल रूम बंद होने और जिम्मेदार कर्मचारियों के मौजूद न होने की बात सामने आई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  एम्स किच्छा फर्जी नियुक्ति मामला: आउटसोर्स एजेंसी के कार्यालय से कंप्यूटर-लैपटॉप सील, मैनेजर विनायक जांच के घेरे में   

एक महिला मरीज के पति ने इस मामले में पुलिस को शिकायत दी है। कोतवाली प्रभारी केसी भट्ट ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है और जांच में सामने आए तथ्यों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

घटना के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। महिलाओं ने आरोप लगाया कि सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही के कारण आरोपी भागने में सफल रहा। वहीं, सीसीटीवी व्यवस्था में सामने आई खामियों को लेकर भी अस्पताल प्रशासन पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report crime news dehradun news Devbhoomi News Hindi News News from the hills News From the Pahad objectionable videos of women in toilet Security questioned: Youth accused of making objectionable videos of women in toilet uttarakhand news Youth accused

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More