प्रेम-प्रसंग : होम स्टे में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिली 40 वर्षीय विवाहिता 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

ऋषिकेश।मियांवाला स्थित एक होम स्टे में प्रेम-प्रसंग से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 40 वर्षीय विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिली, जबकि उसके साथ मौजूद युवक बेसुध अवस्था में पाया गया। पुलिस की शुरुआती जांच में दोनों के बीच प्रेम-संबंध होने की बात सामने आई है। मृतका के पति की शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ हत्या समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सिम बॉक्स से चल रहा था ‘कॉल का खेल’ : STF की रेड पर मैनेजर समेत दो गिरफ्तार 

पुलिस के अनुसार, मृतका के पति ने तहरीर में आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी का प्रेमेंद्र नेगी नामक युवक के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। तीन दिन पहले इसी संबंध को लेकर प्रेमेंद्र की पत्नी उनके घर पहुंची थी और दोनों परिवारों के बीच विवाद भी हुआ था।

आरोप है कि 13 जुलाई को प्रेमेंद्र नेगी ने सुनियोजित साजिश के तहत विवाहिता को मियांवाला स्थित एक होम स्टे में बुलाया, जहां उसे जहरीला पदार्थ देकर मौत के घाट उतार दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.31 लाख नाम हटने व 1.29 लाख नए मतदाताओं के बाद अब 71.58 लाख मतदाता 

पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना स्वयं प्रेमेंद्र नेगी ने दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता को मृत पाया, जबकि आरोपी युवक बेसुध हालत में मिला। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कोतवाली के एसएसआई मनोहर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया विवाहिता को जहरीला पदार्थ दिए जाने की पुष्टि हुई है। आरोपी ने स्वयं भी जहर खाया या किसी अन्य पदार्थ का सेवन किया, इसका खुलासा चिकित्सकीय रिपोर्ट और उसके होश में आने के बाद पूछताछ से ही हो सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  घर के आंगन से उठी मासूम की चीख, गुलदार के हमले ने परिवार की खुशियां छीनीं  

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच और आरोपी से पूछताछ के बाद घटना की वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report 40-year-old married woman found dead Devbhoomi News Hindi News Homestay Love affair : 40-year-old married woman found dead under suspicious circumstances at a homestay; Uttarakhand News News from the hills News From the Pahad rishikesh news suspicious circumstances

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More