तीनपानी चौराहा से बाल संसार स्कूल मार्ग की बदहाल सड़क पर बच्चों ने किया प्रतीकात्मक पौधरोपण

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
 
हल्द्वानी। उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर तीनपानी से सोनकर फार्म जाने वाली बदहाल सड़क के गड्ढों में बच्चों ने प्रतीकात्मक रूप से पौधरोपण कर संबंधित विभाग का ध्यान सड़क की जर्जर स्थिति की ओर आकर्षित किया।
 
इस दौरान बच्चों ने संदेश दिया कि सड़क के गड्ढों की शीघ्र मरम्मत की जाए, क्योंकि यह मार्ग दुर्घटनाओं को आमंत्रित कर रहा है। उनका कहना था कि हरेला केवल हरियाली का पर्व नहीं, बल्कि सुरक्षित और बेहतर वातावरण का संकल्प भी है।
 
स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त सड़क की शिकायत लगभग 9 माह पूर्व मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल पर भी दर्ज कराई गई थी,  लेकिन आज तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।
 
 
ज्ञात हो कि यह सड़क नगर निगम के वार्ड 58 सहित तीन गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग भी  है, जिस पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्कूल के बच्चे, बुजुर्ग एवं स्थानीय नागरिक आवागमन करते हैं। सड़क की जर्जर स्थिति के कारण कई लोग चोटिल हो चुके हैं। स्थानीय नागरिकों ने लोक निर्माण विभाग (PWD) एवं जिला प्रशासन से जनहित में इस सड़क का शीघ्र निर्माण एवं मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report children did symbolic plantation Children did symbolic plantation on the dilapidated road from Teenpani Square to Bal Sansar School Devbhoomi News dilapidated road Haldwani news Hindi News News from the hills News From the Pahad Teenpani Square to Bal Sansar School Road uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More