हल्द्वानी। यहां टीपी नगर क्षेत्रांतर्गत स्थित नीलांचल कॉलोनी (फेज-6, डहरिया) में एक महिला के साथ गाली-गलौज, अभद्रता करने और जान से मारने व अन्य गंभीर धमकियाँ देने वाले आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार दिनांक 14 जुलाई 2026 को दोपहर लगभग 1:30 बजे पीड़िता के घर पर एक डिलीवरी बॉय पता पूछने आया था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले आरोपी सलीक अली पुत्र आफ़ताब हुसैन ने बिना किसी कारण के पीड़िता के साथ गाली-गलौज और गंदे इशारे करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपी लकड़ी लेकर मारने दौड़ा और अत्यंत आपत्तिजनक व मर्यादित शब्दों का प्रयोग करते हुए पीड़िता को जान-माल और उसकी इज्जत को नुकसान पहुँचाने की धमकी दी।
आरोपी द्वारा पूर्व में भी कई बार महिला और उसकी बेटी के साथ इस तरह की अभद्रता और छेड़खानी की हरकतें की जा चुकी हैं। आरोपी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह सरेआम धमकी देता हुआ नजर आ रहा था।
पीड़िता की तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपी के खिलाफ कोतवाली हल्द्वानी पर Fir no- 238/2026 u/s 79/351(3)/352BNS के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर लिया है।
उक्त प्रकरण को डॉ मंजूनाथ टीसी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा गंभीरता लेते हुए तत्काल कार्रवाई करने हेतु अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। निर्देशानुसार अमित कुमार सैनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण एवं विजय मेहता प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम के द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और कानून का उल्लंघन करने वालों को कड़ा संदेश देने के उद्देश्य से आरोपी सलीक अली को धारा 172 BNSS के तहत गिरफ्तार किया गया है।
एसएसपी नैनीताल का सख्त संदेश:-
नैनीताल पुलिस की जनता से अपील है कि कोई भी व्यक्ति कानून व्यवस्था को अपने हाथ में न ले। महिलाओं की सुरक्षा और समाज में शांति भंग करने वाले किसी भी शरारती तत्व को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
इस दौरान पुलिस टीम में मनोज कुमार,चौकी प्रभारी टीपी नगर, महिला उप निरीक्षक रेनू सिंह, कांस्टेबल हिमांशु जोशी एवं धीरेंद्र सिंह अधिकारी सम्मिलित रहे।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]