ऑपरेशन कालनेमि : तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के दो पुरुष और एक महिला पुलिस गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हरिद्वार। में ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत पुलिस ने अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.55 लाख रुपये नकद, एक लग्जरी कार, आईफोन व तंत्र-मंत्र में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की है।

हरिद्वार पुलिस के मुताबिक, 16 जुलाई की रात करीब 9:36 बजे डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि चंडी माता मंदिर के पास मन्नत ढाबे के नजदीक एक व्यक्ति से 4.60 लाख रुपये की ठगी कर एक पुरुष और महिला सफेद रंग की एंडेवर कार से फरार हो गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत में पहली बार कैबिनेट का दरबार, लोकसंस्कृति और महिला हुनर की दिखेगी झलक  

सूचना मिलते ही श्यामपुर थाना प्रभारी नितेश शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद क्षेत्र में नाकाबंदी कर सभी चेक पोस्ट और पिकेट को अलर्ट किया गया।पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की और करीब 12 घंटे के भीतर चिड़ियापुर माइनिंग चेक पोस्ट के पास से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी सोशल मीडिया और यूट्यूब चैनल के जरिए लोगों को तंत्र-मंत्र, पूजा-पाठ और कथित चमत्कारों का भरोसा दिलाते थे। उनका AGHORA नाम से एक यूट्यूब चैनल भी संचालित था, जहां इस तरह के वीडियो अपलोड किए जाते थे।  वीडियो से प्रभावित होकर लोग अपनी पारिवारिक परेशानियों, कथित भूत-प्रेत और अन्य समस्याओं के समाधान के लिए आरोपियों से संपर्क करते थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

आरोप है कि हरियाणा निवासी विनोद कुमार भी इनके संपर्क में आया था। आरोपियों ने उसे चंडी देवी मंदिर के पास विशेष पूजा कराने का झांसा दिया और इसके लिए 4.60 लाख रुपये खर्च होने की बात कही। योजना के तहत उसे लाल धागे से बंधा मिट्टी का मटका देकर मंत्र जाप करने में लगाया गया और इसी दौरान नकदी से भरा बैग लेकर आरोपी कार से फरार हो गए। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों में विश्वास पैदा करते थे और फिर डर व अंधविश्वास का सहारा लेकर उनसे पैसे और आभूषण ठग लेते थे। पुलिस के अनुसार अन्य राज्यों में भी इस तरह की घटनाओं में संलिप्तता की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मलकीत उर्फ राकेश शर्मा उर्फ मोहित (31 वर्ष), निवासी बिजनौर हाल देहरादून, मोंटी जोशी (32 वर्ष), निवासी पटेलनगर देहरादून और अर्चना रावत (31 वर्ष), निवासी पौड़ी गढ़वाल हाल देहरादून के रूप में हुई है।श्यामपुर थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने लोगों से अपील की है कि तंत्र-मंत्र, भूत – प्रेत, चमत्कार या अंधविश्वास के नाम पर पैसे मांगने वाले लोगों से सावधान रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Cheating people in the name of tantra-mantra crime news Devbhoomi News haridwar news Hindi News News from the hills News From the Pahad Operation Kalnemi: Two men and a woman from a gang that swindled people under the guise of occult practices have been arrested by the police; Uttarakhand News Two men and a woman of the gang were arrested by the police

More Stories

उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए दिनेश आर्य को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार को उनके नाम पर मुहर लगाते हुए प्रत्याशियों की सूची जारी की। यह भी पढ़ें 👉  घर के आंगन से उठी […]

Read More
उत्तराखण्ड

पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में छात्रसंघ चुनाव संपन्न होने के बाद एनएसयूआई ने संगठन के भीतर बड़ी कार्रवाई की है। छात्र संगठन ने चमोली के जिला अध्यक्ष विपिन फर्स्वाण समेत पांच विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। एनएसयूआई के प्रदेश […]

Read More