मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में पूजा-अर्चना एवं वृक्षारोपण कर मनाया हरेला पर्व  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार (आज) हरेला पर्व के अवसर पर जागेश्वर धाम पहुंचकर सबसे पहले वृद्ध जागेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके बाद उन्होंने जागेश्वर धाम में भगवान जागेश्वर महादेव के दर्शन कर विशेष पूजा की। इसके बाद उन्होंने जागेश्वर मंदिर प्रांगण में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया राष्ट्रनायकों को नमन 

हरेला पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में पौधा रोपते हुए प्रदेशवासियों से एक पेड़ मां के नाम अभियान से जुड़ने और अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जागेश्वर धाम में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, मंदिर समिति के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और श्रद्धालु मौजूद रहे। दौरे को लेकर सुबह से ही जागेश्वर धाम में उत्साह का माहौल बना रहा।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्य सचिव ने अर्पित किए श्रद्धासुमन 

इस दौरान शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत, क्षेत्रीय विधायक मोहन सिंह मेहरा, डीएम अंशुल सिंह, मंदिर समिति कार्यवाहक प्रबंधक ज्योति धपवाल, एसएसपी चंद्रशेखर घोके, पूर्व पुजारी प्रतिनिधि नवीन चंद्र भट्ट समेत बड़ी संख्या में जन प्रतिनिधि, स्थानीय लोग मौजूद रहे। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report almora news Chief Minister Dhami celebrated Harela festival by offering prayers and planting trees in Vriddha Jageshwar Chief Minister Pushkar Singh Dhami Devbhoomi News Harela festival Hindi News News from the hills News From the Pahad uttarakhand news Vriddha Jageshwar Almora worship and tree plantation

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More