डंपर के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से डंपर सवार दो लोगो की मौत  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

रुद्रप्रयाग। यहां देर रात अनियंत्रित होकर डंपर के गहरी खाई में गिरने से दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।राहत-बचाव दल ने रेस्क्यू अभियान चलाकर शवों को खाई से निकाला। हादसे से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार रुद्रप्रयाग जिले के फाटा–बड़ासू मोटर मार्ग पर तरसाली के समीप हुआ। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार गुरूवार रात करीब 8:43 बजे वाहन संख्या UK13 CA 0826 के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस और 108 एम्बुलेंस की संयुक्त टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया।

यह भी पढ़ें 👉  वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में इंडक्शन कार्यक्रम "प्रारंभ 2026" का शुभारंभ 

राहत एवं बचाव दल ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में रेस्क्यू अभियान चलाया। रेस्क्यू के दौरान डंपर में सवार संजय राणा (45 वर्ष) का शव खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया गया। वहीं दूसरे व्यक्ति मोहन का शव भी बरामद कर पुलिस को सौंप दिया गया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  आंतरिक स्वतंत्रता और ब्रह्मज्ञान के संदेश संग मुक्ति पर्व का भव्य आयोजन  

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही सभी संबंधित एजेंसियों को तत्काल मौके पर भेजा गया। संयुक्त प्रयास से राहत एवं बचाव अभियान सफलतापूर्वक संचालित किया गया। पुलिस आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर रही है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। इस हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में शोक की लहर है। प्रशासन ने मामले की जांच पूरी होने के बाद दुर्घटना के कारणों का खुलासा करने की बात कही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Accident news Accident News. Two people died when the dumper went out of control and fell into a deep ditch. Uttarakhand News Devbhoomi News Hindi News News from the hills News From the Pahad rudraprayag news Two people died when the dumper went out of control and fell into a deep ditch uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वनभूलपुरा में करंट का कहर: पिता को बचाने पहुंची 12 वर्षीय बेटी की भी मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। वनभूलपुरा क्षेत्र में सोमवार रात हुए दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल दीं। एसी का आउटर ठीक करते समय करंट की चपेट में आए 44 वर्षीय पिता को बचाने पहुंची उनकी 12 वर्षीय बेटी भी बिजली की […]

Read More
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More