देहरादून पुलिस ने पीड़ित युवतियों को रेस्क्यू कर देह व्यापार का धंधा संचालित करने वाले युवक को किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। थाना रायवाला पुलिस ने क्षेत्र में देह व्यापार का धंधा संचालित करने वाले एक युवक को गिरफ्तार करते हुए तीन पीड़ित युवतियों को रेस्क्यू कर परिजनों को सौप दिया है। पुलिस ने युवक से कई आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद की है। युवक होटल की आड़ में देह व्यापार का धंधा संचालित कर रहा था। जिसके खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें 👉  एक बार फिर टली बनभूलपुरा बनाम रेलवे के बहुचर्चित मामले की सुप्रीम सुनवाई

थाना प्रभारी निरीक्षक होशियार सिह पंखोली ने बताया कि रायवाला क्षेत्र में देह व्यापार का धंधा संचालित होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने रायवाला बाजार स्थित बिष्ट रेस्टोरेंट में छापा मारा। इस कार्रवाई में जिस्मफरोशी का कारोबार चलाने वाले आनंद सिंह निवासी उदयपुर, थराली, चमोली, वर्तमान पता बिष्ट फैमिली रेस्टोरेंट को गिरफ्तार किया है। पुलिस को आरोपी आनंद सिंह के फोन से दर्जनों काॅलगर्ल के नंबर मिले हैं। जिनमें से कई नंबर क्षेत्र की महिलाओं के बताए जा रहे हैं। जो देह व्यापार के धंधे में संलिप्त हैं। इतना ही नहीं इस गोरखधंधे के तार हरिपुरकलां क्षेत्र तक जुड़े है। देह व्यापार के धंधे में संलिप्त महिलाएं हरिपुरकलां क्षेत्र में होटल की व्यवस्था खुद करती हैं। देह व्यापार के इस धंधे को चला रही महिलाएं ग्राहक को सोशल मीडिया के माध्यम से पहले कॉलगर्ल की फोटो भेजती हैं। इसके बाद कॉलगर्ल के दाम बताए जाते हैं। कॉलगर्ल का चयन होने के बाद ग्राहक से एडवांस में पैसे ले लिए जाते हैं। उसके बाद ही कॉलगर्ल को भेजा जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  अज्ञात चोरों ने मंदिर परिसर स्थित कक्ष का ताला तोड़ कीमती सामान और नकदी पर किया हाथ साफ 

आरोपी युवक के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक करीब छह महीने से यहां किराए पर होटल चला रहा है। लेकिन भवन स्वामी ने अभी तक उसका सत्यापन नहीं कराया था। ऐसे में पुलिस का कार्य प्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Dehradun Police arrested a young man Dehradun Police arrested a young man who ran a prostitution business by rescuing victimized girls Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मानव-वन्यजीव संघर्ष : सीएम ने पौड़ी डीएफओ को तत्काल प्रभाव से हटाने के दिए आदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में वन विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान मानव-वन्यजीव संघर्ष को नियंत्रित करने के लिए कई कड़े निर्देश जारी करने के साथ ही पौड़ी में लगातार बढ़ रही घटनाओं को गंभीर मानते हुए वहां के डीएफओ को तत्काल प्रभाव से हटाने […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी की छात्रा द्वारा दुष्कर्म के आरोप पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता नैनीताल। शहर के एक शैक्षणिक संस्थान में शिक्षा ग्रहण कर रही हल्द्वानी की छात्रा ने काशीपुर निवासी युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह भी पढ़ें 👉  इस्तीफा दे चुके पिथौरागढ़ के पूर्व कप्तान पर गंभीर […]

Read More
उत्तराखण्ड

16 वर्षीय छात्र ने सल्फ़ास खाकर कर ली आत्महत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। बिंदुखत्ता क्षेत्र में बुधवार को 16 वर्षीय छात्र विक्रम सिंह ने सल्फ़ास खाकर आत्मघाती कदम उठा लिया। गंभीर हालत में उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। मूल रूप से बागेश्वर जिले के […]

Read More