खबर सच है संवाददाता
पिथौरागढ़। मंगलवार शाम थल-पिथौरागढ़ मोटर मार्ग पर मुवानी के पास सूनी पुल से यात्रियों से भरा एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। इस हादसे में आठ लोगों की जान चली गई, जबकि 5 लोग घायल बताये जा रहे हैं।
वाहन के खाई में गिरते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है। रेस्क्यू टीम के साथ स्थानीय लोग भी रेस्क्यू कार्य में जुटे हुए हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ जनपद में यात्री वाहन के अनियंत्रित होकर नदी में गिर जाने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।




