थराली की पूर्व विधायक मुन्नी देवी शाह का निधन

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

चमोली। थराली की पूर्व विधायक और चमोली की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी शाह का निधन हो गया है। शुक्रवार देर रात देहरादून के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।वह पिछले तीन महीनों से गंभीर रूप से बीमार थीं और दिल्ली तथा देहरादून के विभिन्न अस्पतालों में उनका इलाज चल रहा था।

बीती 30 जुलाई को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अस्पताल में मुन्नी देवी शाह से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके परिजनों से बातचीत की थी। मुन्नी देवी का का जन्म 1971 में हुआ था। शादी के बाद वह महिला मंगल दल की सदस्य भी रहीं। हाईस्कूल पास मुन्नी देवी ने 2014 में पहली बार जिला पंचायत के सदस्य के रूप में कोठली से चुनावी बाजी मारी थी। इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए निर्वाचित हुईं। 2017 नवंबर को पंचायती राज विभाग ने पुरस्कृत भी किया था। 2018 में चमोली जिले की थराली विधानसभा सीट पर उपचुनाव में कांग्रेस के प्रोफेसर जीत राम को 1,981 मतों के अंतर से हराकर मुन्नी देवी प्रतिष्ठा बचाने में कामयाबी हासिल की थी। वह दिवंगत विधायक मगनलाल शाह की पत्नी थीं। मगनलाल शाह के निधन के बाद थराली सीट पर उपचुनाव हुआ था। 2022 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने मुन्नी देवी को टिकट नहीं दिया था, जिससे मुन्नी देवी पार्टी से नाराज थी।


यह भी पढ़ें 👉  16 वर्षीय छात्र ने सल्फ़ास खाकर कर ली आत्महत्या 

उनके निधन पर कई नेताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुन्नी देवी शाह का अंतिम संस्कार आज कर्णप्रयाग स्थित संगम तट पर किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की छात्रा द्वारा दुष्कर्म के आरोप पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: chamoli news Death News Former Tharali MLA Munni Devi Shah passes away uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज चमोली न्यूज थराली की पूर्व विधायक निधन समाचार मुन्नी देवी शाह का निधन

More Stories

उत्तराखण्ड

मानव-वन्यजीव संघर्ष : सीएम ने पौड़ी डीएफओ को तत्काल प्रभाव से हटाने के दिए आदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में वन विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान मानव-वन्यजीव संघर्ष को नियंत्रित करने के लिए कई कड़े निर्देश जारी करने के साथ ही पौड़ी में लगातार बढ़ रही घटनाओं को गंभीर मानते हुए वहां के डीएफओ को तत्काल प्रभाव से हटाने […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी की छात्रा द्वारा दुष्कर्म के आरोप पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता नैनीताल। शहर के एक शैक्षणिक संस्थान में शिक्षा ग्रहण कर रही हल्द्वानी की छात्रा ने काशीपुर निवासी युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह भी पढ़ें 👉  एक बार फिर टली बनभूलपुरा बनाम रेलवे के बहुचर्चित […]

Read More
उत्तराखण्ड

16 वर्षीय छात्र ने सल्फ़ास खाकर कर ली आत्महत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। बिंदुखत्ता क्षेत्र में बुधवार को 16 वर्षीय छात्र विक्रम सिंह ने सल्फ़ास खाकर आत्मघाती कदम उठा लिया। गंभीर हालत में उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। मूल रूप से बागेश्वर जिले के […]

Read More