तीव्र गति सेंट्रो कार ने रौंदा तीन बाइक सवारों को, बाइक सवार एक युवक की हुई मौत

ख़बर शेयर करें -

  

जसपाल सिंह, खबर सच है संवाददाता उधामसिंह नगर

बाजपुर। नैनीताल स्टेट हाईवे नमुना के पास तीव्र गति से आ रही सेंट्रो कार ने तीन बाइक सवारों को रौंद दिया। जिसमें एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत के साथ 2 महिलाओं सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना पर 108 एंबुलेंस मौजूद नहीं होने पर पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराने के साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए काशीपुर भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल

प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्द्वानी की तरफ से तीव्र गति से आ रही सेंट्रो कार ने 3 बाइक सवारों को रौंद दिया। इस दौरान एक बाइक के परखच्चे उड़ गए। जिसमें बरहैनी निवासी मोहम्मद आरिफ पुत्र शराफत की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई और उसकी पत्नी गुड़िया गंभीर रूप से घायल हो गई। वही दूसरी बाइक सवार फौजी कालोनी निवासी स्वणजीत कौर पत्नी जीत सिंह, जीत सिंह पुत्र केसर सिंह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके साथ ही बाइक सवार वार्ड नंबर 8 बाजपुर निवासी गोपाल कुमार भी गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से सीएससी में घायलों को भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर देखते हुए दोनों महिलाओं को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए काशीपुर भेज दिया है। कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया एक्सीडेंट वाली कार को हिरासत में लेते हुए उस कार में सवार व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है जो कि शराब के नशे में धुत था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बिजली चोरी पर बड़ा छापा : पकड़े गए 108 लोगो के साथ ही एक भाजपा नेत्री का नाम भी चर्चा में
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news bajpur nwes High speed Santro car crushed three bike riders one bike rider died US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

संविधान बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से 15 अक्टूबर को हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –            खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। वोट चोर, गद्दी छोड़ और संविधान बचाओ – लोकतंत्र बचाओ नारों के साथ इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से कल 15 अक्टूबर को 12 बजे से बुधपार्क तिकोनिया हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हरिद्वार में आयुर्वेदिक दवाओं पर बड़ा एक्शन : शिकायतों के बाद फैक्ट्री में छापे के साथ ही सैकड़ों बोतलें सील कर सैंपल भेजे जांच को  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में आयुर्वेदिक औषधियों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा औषधि निर्माण इकाइयों में निर्धारित मानकों के अनुपालन की जांच के लिए मंगलवार (आज) भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र के लंकेश्वरी स्थित एक आयुर्वेदिक औषधि निर्माण इकाई का संयुक्त निरीक्षण किया गया। प्राप्त गोपनीय सूचना […]

Read More
उत्तराखण्ड

सीएम धामी सख्त : गड्ढेदार सड़कें मिलीं तो अफसरों की तय होगी जवाबदेही, एक नवंबर तक मरम्मत के निर्देश

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में देर रात तक प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों (डीएम) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (एसएसपी) के साथ करीब चार घंटे तक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था, आगामी त्योहारों की सुरक्षा व्यवस्था, आपदा प्रबंधन,जनसुविधाओं और […]

Read More