देहरादून। यहां प्रेम नगर थाना क्षेत्र में नवविवाहिता की उसके पति ने गला घोंटकर बेरहमी से हत्या कर दी। हत्यारोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
मामला प्रेम नगर थाना क्षेत्र के मिट्ठी-बेरी इलाके का है।
महिला के परिजनों द्वारा पुलिस को दी तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि देहरादून के पटेल नगर कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मपुरी की रहने वाली प्रतिभा शर्मा की शादी 12 फरवरी 2024 को मिट्ठी बेरी निवासी जगदीश के पुत्र दीपक शर्मा उर्फ दीपू से हुई थी। दीपू सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। आरोप है कि शादी के बाद से ही आरोपी पति अपनी पत्नी को दहेज के लिए परेशान करता था। रविवार रात दीपक शर्मा और प्रतिभा में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। आरोप है कि गुस्से में आकर दीपक ने प्रतिभा का गला दबा कर हत्या कर दी। इसके बाद दीपक, प्रतिभा को लेकर हॉस्पिटल भी गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रतिभा डेढ़ महीने की गर्भवती भी थी। हॉस्पिटल स्टाफ द्वारा मामले की जानकारी पुलिस को देने पर हॉस्पिटल पहुंची पुलिस द्वारा जांच पड़ताल शुरू की गईं। थाना प्रेमनगर प्रभारी गिरीश चंद्र ने बताया कि प्रतिभा के परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी दीपक शर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।
ख़बर शेयर करें – ‘खबर सच है’ के लिए संवाददाता संदीप बिष्ट हल्द्वानी। संस्कृत सप्ताह के द्वितीय दिवस के अवसर पर श्री सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय में संस्कृत दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत सनातन संस्कृति की परंपराओं और संस्कृत श्लोकों के साथ मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों के स्वागत से […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता रुड़की। हरिद्वार के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात बहनों के बर्ताव से नाखुश एक युवक ने अपनी दो शादीशुदा बहनों और जीजा को गोली मार दी। गोली लगने से दोनों बहनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, जीजा गंभीर रूप से घायल […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। नैनीताल के थाना खनस्यूं पुलिस ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या करने वाले पति को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त ने बताया कि उसने अवैध संबंधों के शक में पत्नी की पिटाई की, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि बीते […]