बाजपुर। पति-पत्नी के बीच बुधवार रात करीब ढाई बजे हुए रक्त-रंजीत संघर्ष का रूप ले लिया। आत्मरक्षा में पत्नी ने पास में रखे तवे और लकड़ी की फंटी से पति के सिर पर जोरदार वार कर दिए, जिससे पति की मौत हो गई। गुरुवार को पुलिस ने हत्यारोपी पत्नी को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहल्ला सुभाष नगर वार्ड नंबर-8 गुरुद्वारा साहिब के पीछे स्थित कॉलोनी में मजदूरी करने वाला 32 वर्षीय चंद्रप्रकाश पुत्र शंकर सिंह अपनी पत्नी कंचन और दो बच्चों के साथ संयुक्त परिवार में रहता था। बताया जा रहा है कि नशे की लत के कारण चंद्रप्रकाश और कंचन में अक्सर विवाद रहता था। बुधवार देर रात चंद्रप्रकाश और कंचन के बीच विवाद काफी बढ़ गया। ये विवाद रात करीब ढाई बजे तक चलता रहा। पुलिस की पूछताछ में कंचन ने बताया कि झगड़े के दौरान चंद्रप्रकाश ने उसे पीटा और तवा लेकर उस पर झपटा। छीनाझपटी में कंचन ने पति के हाथ से तवा छीनकर उसी के सिर पर मार दिया। इसके बाद चंद्रप्रकाश बेहोश हो गया। सुबह पता चला कि उनकी मौत हो चुकी है। इसके बाद मृतक के पिता शंकर ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में वन विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान मानव-वन्यजीव संघर्ष को नियंत्रित करने के लिए कई कड़े निर्देश जारी करने के साथ ही पौड़ी में लगातार बढ़ रही घटनाओं को गंभीर मानते हुए वहां के डीएफओ को तत्काल प्रभाव से हटाने […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। शहर के एक शैक्षणिक संस्थान में शिक्षा ग्रहण कर रही हल्द्वानी की छात्रा ने काशीपुर निवासी युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह भी पढ़ें 👉 अज्ञात चोरों ने मंदिर परिसर स्थित कक्ष का ताला […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। बिंदुखत्ता क्षेत्र में बुधवार को 16 वर्षीय छात्र विक्रम सिंह ने सल्फ़ास खाकर आत्मघाती कदम उठा लिया। गंभीर हालत में उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। मूल रूप से बागेश्वर जिले के […]