दो नेपाली मजदूरो के बीच विवाद में एक मजदूर दूसरे की निर्मम हत्या कर हुआ फरार

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

टिहरी। नरेंद्रनगर ब्लॉक के ग्राम हिंडोलाखाल में एक अज्ञात नेपाली मजदूर की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि उसका साथी घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। शव को पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव

थानाध्यक्ष गोपालदत्त भट्ट ने बताया कि रविवार सुबह हिंडोलाखाल के लोगों ने सड़क किनारे एक अज्ञात शव पडे़ होने की सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव के बारे में आस-पास के लोगों से जानकारी जुटाई। पूछताछ में पता चला कि वह कुंजापुरी मंदिर रोड पर कार पार्किंग बनाने का कार्य चल रहा था। स्थानीय ठेकेदार जगत सिंह बीते शाम को पार्किंग निर्माण के लिए ऋषिकेश से अपने साथ दो मजदूरों को लाया था। उन्हें रहने के लिए हिंडोलाखाल में एक कमरा दिया था। रात 11.30 बजे के लगभग दोनों नेपालियों की बीच विवाद हो रहा था। एक नेपाली ने अपने साथी के सिर पर पत्थर से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया और इसके बाद शव को घर के बाहर सड़क पर फेंककर फरार हो गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि ठेकेदार को भी मृतक और फरार हुए नेपालियों का नाम और पता मालूम नहीं है। अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news In a dispute between two Nepali laborers one laborer brutally murdered the other and escaped Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी बस अड्डे पर पौड़ी के युवक को चाकू मारा, बैग से चार लाख रुपये गायब होने का दावा 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। देहरादून से हल्द्वानी पहुंचे पौड़ी निवासी युवक को बस से उतरते ही अज्ञात ने चाकू घोंप दिया। घटना के बाद घायल के बैग से चार लाख रुपये गायब बताए जा रहे हैं।   पुलिस के अनुसार पौड़ी निवासी विकास देहरादून में डिजिटल मार्केटिंग […]

Read More
उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More