हरिद्वार। हरिद्वार जिले में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शाहपुर शीतलाखेड़ा में दो युवकों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान बीच बचाव कर रहे युवक का तलवार से गला रेत दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के साथ ही मुुकदमा दर्ज कर लिया गया है।घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार शाहपुर शीतलाखेड़ा में मेले के दौरान सरबजीत उर्फ गोलू निवासी शाहपुर शीतलाखेड़ा व मोहित निवासी हरबंशवाला थाना बढ़ापुर जिला बिजनौर में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिस पर मोहित ने फोन कर मेला देखने आए रिश्तेदार रविंद्र उर्फ अमन निवासी चाणचक को अपने साथ झगड़ा होने की बात बताई और मौके पर बुला लिया। इस दौरान सरबजीत उर्फ गोलू मोहित पर तलवार से वार कर रहा था। रविंद्र उर्फ अमन ने दोनों में बीच बचाव करना चाहा। जिस पर सरबजीत उर्फ गोलू ने रविंद्र उर्फ अमन के गले पर तलवार से वार कर दिया। जिसमें अमन गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल भेज गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस कप्तान प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने जिला अस्पताल पहुंचकर जानकारी जुटाई। थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। हत्यारोपी की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]