ईडी ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स माफिया बनमीत नरूला की 9.67 करोड़ रुपये की संपत्ति करी कुर्क

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
देहरादून। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स माफिया हल्द्वानी निवासी बनमीत नरूला की 9.67 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है। बनमीत को ईडी ने गत 29 जून को गिरफ्तार किया था। इसमें उसके भाई परमिंदर की संपत्तियां भी शामिल हैं।
 
मई में बनमीत के भाई परविंदर के ई-वॉलेट से 130 करोड़ रुपये के बिटकॉइन जब्त करने के बाद अब ईडी की देहरादून शाखा ने दोनों भाइयों की 9.67 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है। ईडी इस मामले की जांच पीएमएलए (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) 2002 के प्रावधानों के तहत कर रही है। ईडी ने परविंदर सिंह को 27 अप्रैल 2024 मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया था। उस वक्त तक बनमीत भारत नहीं आया था। परमिंदर के ई-वॉलेट से कुछ बिटकॉइन बरामद किए गए थे। इसके बाद जब बनमीत हल्द्वानी आया तो उसे भी ईडी ने गिरफ्तार कर लिया। हिरासत के दौरान हल्द्वानी में मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत दोबारा तलाशी ली गई, जिसमें 268 बिटकॉइन बरामद हुए।इनकी कीमत 130 करोड़ रुपये से अधिक है। वर्तमान में आरोपी देहरादून की सुद्धोवाला जेल में न्यायिक हिरासत में हैं। बता दें कि हल्द्वानी निवासी बनमीत सिंह नरूला को अमेरिका की अदालत ने पांच साल की सजा सुनाई थी।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन गेमिंग में कम रकम लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.77 करोड़ रुपये की साइबर ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news ED attaches assets worth Rs 9.67 crore of international drugs mafia Banmeet Narula Enforcement directorate International drugs mafia Banmeet Narula property worth Rs 9.67 crore attached uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More