चारधाम यात्रा के रजिस्ट्रेशन के नाम पर दिल्ली की एक टूरिस्ट कंपनी ने की 11 तीर्थ यात्रियों के साथ धोखाधड़ी

ख़बर शेयर करें -
खबर सच है संवाददाता 
ऋषिकेश। आंध्र प्रदेश के 11 तीर्थ यात्रियों के साथ चारधाम यात्रा के रजिस्ट्रेशन को लेकर धोखाधड़ी होने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि दिल्ली की एक टूरिस्ट कंपनी द्वारा उन्हें मई का फर्जी रजिस्ट्रेशन थमा दिया गया, जिसका पता उन्हें ऋषिकेश में आने पर रजिस्ट्रेशन की जांच में लगा। पीड़ित यात्रियों की शिकायत पर पुलिस ने टूरिस्ट कंपनी के डायरेक्टर और महिला कर्मचारी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाली पुलिस के मुताबतिक पीड़ित मुक्कावली साई भ्रमर मधुरिया निवासी श्रीनिवासानगर, बैंक कॉलोनी, विजयवाड़ा, आंध्र प्रदेश ने तहरीर देते हुए बताया कि उन्होंने 11 लोगों के साथ चारधाम यात्रा के लिए जनकपुरी दिल्ली की लेजेंट इंडिया होलीडेस कंपनी से ऑनलाइन पैकज बुक कराया था, जिसमें कंपनी कर्मचारी कुमकुम वर्मा और डायरेक्टर ऋषि राज से फोन के माध्यम से बात हुई। उन्होंने विश्वास दिलाया कि हमें चार धामयात्रा के रजिस्ट्रेशन एवं ठहरने आदि की व्यवस्था करके देंगे। इसके एवज में दो लाख 33 हजार रुपये का भुगतान भी लिया। पीड़िता ने बताया कि कुमकुम वर्मा ने व्हाट्सऐप से रजिस्ट्रेशन की पीडीएफ दी। ऋषिकेश में रजिस्ट्रेशन काउंटर पर फर्जीवाड़े का पता चला।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: a tourist company of Delhi cheated 11 pilgrims Fraud In the name of registration of Chardham Yatra registration of Chardham Yatra rishikesh news uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More
उत्तराखण्ड

देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से डोली है। देर रात चमोली, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर समेत तमाम जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर […]

Read More