स्मैक के साथ अंतर्राज्यीय स्मैक तस्कर पिता-पुत्र पुलिस की गिरफ्त में

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

चम्पावत। आदर्श आचार संहिता लागू होते ही जनपद चम्पावत पुलिस ने स्मैक तस्करों के विरूद्ध बङी कार्यवाई करते हुए 250 ग्राम स्मैक के साथ पीलीभीत उत्तर प्रदेश के दो अंतर्राज्यीय स्मैक तस्कर पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा के निर्देशानुसार क्षेत्राधिकारी की देखरेख में आगामी विधान सभा चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु लागू आदर्श आचार संहिता तथा जनपद चम्पावत में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन क्रैक डाउन के तहत चंपावत जिले की चौकी शारदा बैराज थाना बनबसा क्षेत्रान्तर्गत भजनपुर, बनबसा के जंगल से एसओजी व बनबसा पुलिस टीम ने पीलीभीत, उत्तर प्रदेश के दो अंतर्राज्यीय स्मैक तस्करों (पिता-पुत्र) के कब्जे से 250 ग्राम स्मैक बरामद कर गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया। स्मैक तस्करी में लिप्त अभियुक्तों की बैंक खातो एंव सम्पत्ति की जाँच कर गैंगस्टर एक्ट व 29/27ए एनडीपीएस एक्ट के तहत उनकी चल,अचल सम्पत्ति की जब्ती की कार्यवाही की जा रही है ।पुलिस टीम के उत्साह वर्धन हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमाँऊ परिक्षेत्र नैनीताल द्वारा 5000 रुपए व पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा 2500 रुपए ईनाम की घोषणा की गयी है। अभियुक्तों ने बताया गया कि वह बरेली, पीलीभीत उत्तर प्रदेश क्षेत्र से सस्ते दामों में स्मैक खरीदकर बनबसा, टनकपुर, चम्पावत, लोहाघाट, पिथौरागढ़ तथा पहाड़ी छेत्रो में ऊंचे दामों में स्थानीय ड्रग पेडलरो ओर युवाओं को बेचते हैं । इनके द्वारा बताया गया कि स्मैक को बरेली, पीलीभीत से लाकर पहाड़ी क्षेत्र में बेचे जाने पर इनको दोगुना से तीन गुना फायदा होता है। गिरफ्तार अभियुक्तों में सत्यपाल पुत्र नेत्रराम, उम्र 55 वर्ष, निवासी रामनगर कालोनी, बरा फाटक, सुनगढ़ी, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश के कब्जे से 150 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इसके पुत्र वीरेंद्र सिंह पुत्र सत्यपाल, उम्र 28 वर्ष, निवासी सुगढ़ पीलीभीत के कब्जे से 100 ग्राम स्मैक बरामद हुई। दोनों अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास को पता लगाए जानें का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  जनपद में हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत का 139वां जन्म दिवस

पुलिस टीम में अविनाश वर्मा क्षेत्राधिकारी टनकपुर,उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह जगवान थानाध्यक्ष बनबसा,उपनिरीक्षक मनीष खत्री प्रभारी एसओजी, उपनिरीक्षक हेमन्त कठैत प्रभारी चौकी शारदा बैराज, उपनिरीक्षक सोनू बोहरा प्रभारी एडीटीएफ, कांस्टेबल मतलूब खान एसओजी, नवल किशोर एसओजी,प्रवीण गोस्वामी एसओजी,अनिल कुमार थाना बनबसा,संजय शर्मा थाना बनबसा,भुवन पांडे सर्विलांस, विनोद जोशी सर्विलांस शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एवं मुख्यमंत्री धामी ने हल्द्वानी में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में किया युवाओं से सीधा संवाद
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: champawat news crime news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

रावत का इस्तीफा बम ! ईडी विवाद के बीच कांग्रेस में बढ़ी हलचल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के संगठनात्मक पदों से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है। रावत के इस अचानक लिए गए फैसले से कांग्रेस के साथ-साथ प्रदेश की राजनीति में भी हलचल तेज हो गई है। उन्होंने इंटरनेट मीडिया के माध्यम से अपने इस्तीफे […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी ट्रैफिक को बड़ी राहत की उम्मीद, लालकुआं बाईपास और गोला पुल फोरलेन को एनएच की स्वीकृति

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। नैनीताल जिले में यातायात के दबाव को कम करने और जाम की समस्या से स्थायी निजात दिलाने के लिए दो महत्वपूर्ण बाईपास परियोजनाओं को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएच) से स्वीकृति प्राप्त हो गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

आस्था की डुबकी बनी आखिरी स्नान, तप्त कुंड में दो बुजुर्ग महिलाओं की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  चमोली। बदरीनाथ धाम में शुक्रवार (आज) तड़के प्रसिद्ध तप्त कुंड में स्नान कर रहीं राजस्थान की दो बुजुर्ग महिला तीर्थ यात्रियों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। दोनों महिलाएं कुंड में स्नान के दौरान बेहोश हो गईं। उन्हें आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने […]

Read More