एम्स किच्छा फर्जी नियुक्ति मामला: आउटसोर्स एजेंसी के कार्यालय से कंप्यूटर-लैपटॉप सील, मैनेजर विनायक जांच के घेरे में   

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
ऋषिकेश/किच्छा। एम्स के किच्छा सेटेलाइट सेंटर में नौकरी लगाने के नाम पर कथित तौर पर फर्जी नियुक्तिपत्र जारी करने और अभ्यर्थियों से धनराशि की मांग किए जाने के मामले में पुलिस ने आउटसोर्स एजेंसी राजदीप इंटरप्राइजेज के कार्यालय को खंगाला है।पुलिस यहां के सभी कंप्यूटरों, लेपटॉप वअन्य डिजिटल दस्तावेज को सील कर अपने साथ ले गई है। टीम अब एजेंसी के गांधी नगर स्थित मुख्य कार्यालय और उसके संचालकों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है।
 
 
फर्जनियुक्ति प्रकरण में आउट सोर्स एजेंसी राजदीप इंटर प्राइजेज के स्थानीय मैनेजर विनायक की भूमिका संदिग्ध है। विनायक घटना के दिन से ही फरार है। पुलिस जांच भी विनायक पर ही केंद्रित है। जांच अधिकारियों के अनुसार उसके खिलाफ उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जा सकती है और गिरफ्तारी भी हो सकती है। जांच टीम अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ऋषिकेश में कथित फर्जी नियुक्तिपत्र जारी करने के लिए मैनेजर विनायक को किस स्तर तक अधिकार प्राप्त थे। साथ ही गांधी नगर स्थित मुख्य कार्यालय के दोनों साझेदारों को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किए जाने की तैयारी है।
 
पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम एम्स परिसर स्थित राजदीप इंटर प्राइजेज आउट सोर्स एजेंसी के कार्यालय पहुंची। हांलाकि दस दौरान कार्यालय में केवल चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ही मौजूद था। घटना के बाद से ही यहां के अधिकांश कर्मचारी गायब हैं। एजेंसी से जुड़ी कर्मचारी सौम्या भी कार्यालय में नहीं।
 
जांच में कुछ कथित फर्जी दस्तावेजों पर उसके हस्ताक्षर मिलने की बात सामने आई है। हालांकि उसकी भूमिका क्या रही और उसने किसके अधिकार या निर्देश पर दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए यह पूछताछ व फॉरेंसिक जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। पुलिस ने कार्यालय को खंगाला और यहां के सभी कंप्यूटरों, लैपटॉप सहित अन्य डिजिटल दस्तावेजों को अपने साथ ले गई। 
 
ऋषिकेश प्रभारी कोतवाल नवीन जोशी ने बताया कि आउटसोर्स एजेंसी के कार्यालय को खंगाला गया है। यहां से लेपटॉप, कंप्यूटर व अन्य डिजिटल दस्तावेज को सील किया गया है। स्थानीय मैनेजर विनायक घटना के दिन से ही फरार है। उसकी भूमिका की जांच की जा रही है। एक अन्य कर्मचारी सौम्या की भूमिका भी संदिग्ध है जो जांच के दायरे में है।
 
 
 
 
 
 
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आज कुछ पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश के आसार, अधिकांश जिलों में मौसम रहेगा शुष्क
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report AIIMS Kichha AIIMS Kichha Fake Recruitment Case: Computers and laptops seized from the outsourcing agency's office; Manager Vinayak under investigation. Uttarakhand News Computers and laptops seized crime news Devbhoomi News Fake recruitment case Hindi News Manager under suspicion News from the hills News From the Pahad Outsourcing agency office Rishikesh/Kichha News आउटसोर्स एजेंसी का कार्यालय उत्तराखण्ड न्यूज ऋषिकेश/किच्छा न्यूज एम्स किच्छा कंप्यूटर-लैपटॉप सील क्राइम न्यूज फर्जी नियुक्ति मामला मैनेजर शक के दायरे में

More Stories

उत्तराखण्ड

गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया राष्ट्रनायकों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    गांधी जी का सत्य-अहिंसा और शास्त्री जी की सादगी-ईमानदारी आज भी देश के लिए प्रेरणास्रोत : एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट   खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर आज स्वराज आश्रम, हल्द्वानी में कांग्रेसजनों द्वारा दोनों महान […]

Read More
उत्तराखण्ड

लालकुआं में तेज रफ्तार कार बनी हादसे की वजह, स्कूटी सवार पहुंचा अस्पताल   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  लालकुआं। हल्दूचौड़ में डंपर की चपेट में आकर पिता-पुत्री के गंभीर हादसे के बाद अब लालकुआं में भी तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी सवार युवक को टक्कर मार दी। एक ही दिन में सामने आए दो सड़क हादसों ने क्षेत्र में ओवरस्पीडिंग और सड़क सुरक्षा व्यवस्था को […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक हुनर परिषद के उपाध्यक्ष बने शोएब अहमद, संभाला कार्यभार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक हुनर परिषद के नवनियुक्त उपाध्यक्ष शोएब अहमद ने उपाध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण किया। शोएब ने उत्तराखंड शासन मंत्रिपरिषद अनुभाग के 25 सितंबर 2026 को जारी आदेश के अनुपालन में यह कार्यभार संभाला।  यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया राष्ट्रनायकों […]

Read More