100 अनाथ बच्चों का सहारा बनेंगे जय शर्मा

ख़बर शेयर करें -


खबर सच है संवाददाता


देहरादून। मानव जीवन का उद्देश्य है कि अपने मन, वचन और काया से औरों की मदद करें। क्योंकि  दूसरों के लिए कुछ करने से ही वास्तविक खुशी की शुरुआत होती हैं। ऐसा ही कुछ उद्देश्य देहरादून के एक सामाजिक कार्यकर्ता में देखने को मिला, जिसने ऐसे 100 बच्चों को गोद लेने का कार्य किया जो महामारी के दौरान अनाथ हो गए हैं। 


यह भी पढ़े।

https://khabarsachhai.com/2021/07/02/up-police-reached-dhingra-apartment-at-munavwar-ranas-house-late-night-in-search-of-tabrez/

पिछले कुछ महीनों में कोरोना महामारी के हज़ारों बच्चों ने अपने अभिभावकों को खो दिए था, जिन्हें उत्तराखंड में देहरादून के जय शर्मा ने अपनी एनजीओ जॉय (Just Open Yourself) के जरिये गोद लेने का सराहनीय कार्य किया है। जय शर्मा ने 100 अनाथ बच्चों को गोद लेने की बात कहते हुए अभी 20 बच्चों को गोद भी ले भी लिया है। अपने एनजीओ की फेसबुक पोस्ट में शर्मा ने लिखा, ‘कोविड की दूसरी लहर के शुरुआती दो हफ्तों में ही ऐसे 5 परिवारों के केस हमारे सामने आए, जहां बच्चों के दोनों अभिभावक काल के शिकार हुए… इस पूरी स्थिति से हमने सोचा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति और भयानक होगी और हमें इसके लिए कुछ करना ही होगा।’

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में AHTU नैनीताल ने स्कूली बच्चों को बाल अपराध, साइबर क्राइम एवं सुरक्षा के प्रति किया जागरूक 

Join our whatsapp group

https://chat.whatsapp.com/GNmgVoC0SrIJYNxO5zGt0F

Join our telegram channel:

https://t.me/joinchat/YsCEm7LVdWtiYzE1  

शर्मा ने आगे यह भी लिखा कि वह अब तक 20 ऐसे बच्चों की डाइट, दवाओं और वित्तीय जरूरतों को संभाल रहे हैं। इन 20 में से दो बच्चे देहरादून के हैं और बाकी राज्य के अन्य पहाड़ी इलाकों के। शर्मा ने कहा कि अगले एक हफ्ते में वह 50 बच्चों को गोद लेने का लक्ष्य पूरा कर लेंगे और उसके बाद सिलसिलेवार ढंग से 100 बच्चों को। इन बच्चों को हर तरह का सहयोग तब तक दिया जाएगा, जब तक ये आत्मनिर्भर नहीं हो जाएंगे। एफबी पोस्ट के अनुसार शर्मा के एनजीओ ने महामारी के दौरान ज्यादातर लोगों तक जरूरी चीज़ों को मदद के तौर पर पहुंचाने का काम भी किया।

यह भी पढ़ें 👉  लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार  के लिए कृपया हमें [email protected] ईमेल करें
या 91-9719566787 पर संपर्क करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]

Read More
उत्तराखण्ड

जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और […]

Read More