![](https://khabarsachhai.com/wp-content/uploads/2024/04/Screenshot_20240406-182102_Chrome.jpg)
खबर सच है संवाददाता
लुधियाना। यहां दो कारों में जोरदार टक्कर होने के बाद वाहनों में भीषण आग लगने से लुधियाना ईस्ट के एएसपी और उनके गनमैन की मौत हो गई।
समराला पुलिस स्टेशन के एसएचओ ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि कल रात करीब साढ़े 12 बजे एएसपी संदीप सिंह अपने गनमैन और ड्राइवर के साथ लुधियाना जा रहे थे। लुधियाना से आ रही एक कार ने उनकी कार को सामने से टक्कर मार दी। इस दौरान दो कारों में जोरदार टक्कर के बाद भीषण आग लगने से एएसपी और उनके गनमैन को बचाया नहीं जा सका। मामले की जांच की जा रही है।
![](https://khabarsachhai.com/wp-content/uploads/2024/01/Ad-CynthiaSchool.jpeg)
![](https://khabarsachhai.com/wp-content/uploads/2022/09/Ad-ShreeHariSurgical.jpeg)