मानसखंड यात्रा ! 280 यात्रियों को लेकर कल पुणे से टनकपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी मानसखंड एक्सप्रेस

ख़बर शेयर करें -
खबर सच है संवाददाता 
देहरादून। उत्तराखंड के मानसखंड मंदिरों के लिए पुणे से मानसखंड एक्सप्रेस भारत गौरव पर्यटक ट्रेन सोमवार से शुरू हो गई है। इस ट्रेन में 280 यात्री मानसखंड यात्रा पर आ रहे हैं। ट्रेन कल 24 अप्रैल को उत्तराखंड के टनकपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी।
उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के मुताबिक, इस ट्रेन में 280 यात्री टनकपुर रेलवे स्टेशन पर उतरेंगे। यहां उनका स्वागत पारंपरिक भारतीय तरीके आरती, टीका लगाकर एवं  पुष्प वर्षा से किया जाएगा। 11 दिन और 10 रात की यात्रा में यात्री नैनीताल, भीमताल, अल्मोड़ा, चैकोरी, पूर्णागिरी मंदिर, हाट कालिका मंदिर, सूर्य मंदिर कटारमल, कैंची धाम, चितई गोलू देवता, जागेश्वर धाम, शारदा घाट, पाताल भुवनेश्वर मंदिर, नानकमत्ता गुरुद्वारा चंपावत आदि विभिन्न क्षेत्रों में जाएंगे। ट्रेन का सफर 3एसी का है, जहां पर्यटकों की सुविधा बढ़ाने के लिए एक कूपे में केवल चार बर्थ बुक की गई हैं। ट्रेन के बाहर उत्तराखंड की समृद्ध प्राकृतिक, सांस्कृतिक, स्थापत्य और आध्यात्मिक विरासत प्रदर्शित की गई है। पैंट्री कार कोच पर उत्तराखंडी व्यंजनों को दर्शाया गया है। दूसरे कोच पर राज्य के विभिन्न परिधान पहने हुए लोग हैं। डिब्बों पर विभिन्न मंदिरों व अन्य महत्वपूर्ण स्थानों को भी दर्शाया गया है। ट्रेन में एक वातानुकूलित पैंट्री कार है, जो यात्रा के दौरान पर्यटकों को उत्तराखंडी व्यंजन परोसेगी। टनकपुर में उतरने के बाद यात्रियों को कई गंतव्यों तक ले जाया जाएगा, जहां वे होटल, होम स्टे में रुकेंगे। पिछले दिनों पर्यटन विकास परिषद ने रेलवे के साथ इस संबंध में एमओयू साइन किया था, जिसके तहत रेलवे ने प्रति यात्री इस यात्रा के लिए 28 हजार 20 रुपये का पैकेज दिया है। पर्यटन विकास परिषद के मुताबिक, मानसखंड मंदिर माला की अगली यात्रा पुणे से ही 22 मई को प्रस्तावित है। इसके लिए बुकिंग शुरू हो चुकी है। यात्रा के इच्छुक लोग वेबसाइट www.irctctourism.com/bharatgaurav पर बुकिंग करा सकते हैं।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  संविधान बचाओ - लोकतंत्र बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियों द्वारा धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Manaskhand Express will reach Tanakpur Manaskhand Yatra Manaskhand Yatra! Manaskhand Express will reach Tanakpur Railway Station from Pune tomorrow with 280 passengers Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]

Read More
उत्तराखण्ड

जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और […]

Read More