नैनीताल। जिलाधिकारी वंदना सिंह ने सोमवार को जिला विकास प्राधिकरण सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान वर्तमान में विभाग में रिक्त पदों, विभाग के कार्यों, प्रवर्तन कार्यवाही, अवैध निर्माण, चालान, ध्वस्तिकरण आदि की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
बैठक के दौरान उन्होंने प्राधिकरण सचिव विजय नाथ शुक्ला को लंबे से एक ही स्थान में डटे अधिकारियों के ट्रांसफर करने के निर्देश दिए। कहा कि दो या उससे अधिक साल तक एक ही स्थान पर कार्यरत कर्मचारियों को सुपर विजन के साथ हल्द्वानी में कार्यरत कर्मचारियों को नैनीताल या अन्य जगहों में ट्रांसफर किया जाए।
जिसमें बदलाव के साथ कार्य बेहतर ढंग हो सके। उन्होंने आरडब्लूयडी के अधिकारियों से जनपद में पिछले दो साल में सिलिंग कार्यवाही, मल्टी स्टोरी, आवासीय कालोनी में हुई कार्रवाई की जानकारी ली। उन्होंने प्राधिकरण क्षेत्र में बिना नक्शे के कार्य करने वालों पर चालानी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। साथ ही बिना अनुमति या अवैध तरीके कार्य निर्माण कार्य कर रहे लोगों को चिह्नित करने को कहा। कहा कि नैनीताल के आस पास असुरक्षित स्थानों में बिना परमिशन के कोई पुननिर्माण या नए सिरे से कार्य कर रहा हो। या जिन इलाकों में बिना नक्शे कार्य चल रहा हो। उनके खिलाफ तत्काल प्रभाव से कार्रवाही करने की बात कही। कहा कि बिना नक्शे के निर्माण कार्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्राधिकरण सचिव को जांच के निर्देश के साथ ही प्राधिकरण में कार्यरत करीब 150 से अधिक आर्कीटेक्ट के लिए वर्कशाप लगाने के निर्देश दिए।जिससे नक्शों पर बार बार लगने वाली आपत्तियों आदि का निस्तारण आसानी से हो सके। इस दौरान उन्होंने सातताल, सूखाताल, खुर्पाताल आदि में प्राधिकरण के हो रहे कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने विभाग में तैनात एई को जिले भर में चल रहे प्राधिकरण के कार्यों का सर्वे कर रिपोर्ट देने की बात कही।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]