पौड़ी। यहां पौड़ी-सत्यखाल मोटर मार्ग पर सवारियों से भरी एक मिनी बस के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से छह यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 22 घायलों को बेस अस्पताल श्रीनगर के लिए रेफर कर दिया गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की शाम तीन बजे पौड़ी से देहलचौरी जा रही सवारियों से भरी बस सत्याखाल मोटर मार्ग पर क्यार्क और चूलधार के पास अचानक अनियंत्रित होकर 80 मीटर खाई में गिर गई। सूचना पर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को रेस्क्यू कर बाहर निकालते हुए एंबुलेंस व प्राइवेट वाहनों की मदद से जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान पांच लोगों ने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने मृतकों की पहचान सुनीता (25) पत्नी नरेंद्र निवासी ग्राम डोभा, प्रमिला व उनका 17 वर्षीय पुत्र प्रियांशु, नागेंद्र और उनकी पत्नी सुलोचना निवासी सुंदर, पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवा दिया है। एसडीएम सदर दीपक रामचंद्र सेट ने बताया कि हादसे में पांच लोगों की पौड़ी में और एक की बेस अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई है। 21 घायलों का उपचार बेस अस्पताल श्रीनगर में चल रहा है। एक घायल को उपचार के बाद जिला अस्पताल पौड़ी से छुट्टी दे दी गई है। हादसे की सूचना मिलते ही विधायक राजकुमार पोरी, जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान, सीडीओ गिरीश गुणवंत के साथ ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घायलों का हालचाल जानने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। डीएम डॉ. चौहान ने बस हादसे की परिवहन विभाग के अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए हैं।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी/चम्पावत। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी की टीम ने शनिवार (आज) वन विभाग के दो फॉरेस्ट गार्डों को ₹20,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार फॉरेस्ट गार्डों की पहचान दीपक जोशी, पुत्र बसंत बल्लभ जोशी, निवासी ग्राम लटोली, जनपद […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। यहां एक तेज रफ्तार थार ने राहगीर को रौंद दिया।जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। यह भी पढ़ें 👉 अवैध हथियार और कच्ची शराब के साथ चोरगलिया पुलिस ने अभियुक्त को किया गिरफ्तार जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब छह बजे […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। सरकारी राशन लेने वाले उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर है। जिन परिवारों ने अब तक अपनी ई-केवाईसी (e-KYC) प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उन्हें 1 नवंबर से राशन नहीं मिलेगा। सरकार ने राशन वितरण प्रणाली में पारदर्शिता और कालाबाजारी रोकने के उद्देश्य से यह सख्त कदम उठाया […]