मोदी सरकार ने बड़े पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए मजदूर वर्ग व आम लोगों के सभी हितों को दरकिनार कर दिया है- राजीव डिमरी  

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। रविवार(आज) हल्द्वानी में ऐक्टू का तीसरा उत्तराखंड राज्य सम्मेलन आयोजित हुआ। जिसकी शुरुआत ‘ऐक्टू’ के राष्ट्रीय महासचिव कामरेड राजीव डिमरी व उत्तराखंड राज्य अध्यक्ष कामरेड निशान सिंह द्वारा झंडोत्तोलन के साथ की गई।

‘ऐक्टू’ के राष्ट्रीय महासचिव कामरेड राजीव डिमरी ने उद्घाटन वक्तव्य देते हुए कहा कि, “भारत में अभी जो सरकार चल रही है उसने बड़े कॉरपोरट पूंजीपति वर्ग को फायदा पहुंचाने के लिए मजदूर वर्ग व आम लोगों के सभी हितों को दरकिनार कर दिया है। देश की जनता रोजगार नष्ट होने और बेतहाशा महँगाई बढ़ने से बुरी तरह त्रस्त हैं, लेकिन मोदी सरकार जनता को राहत प्रदान करने के स्थान पर सामाजिक विद्वेष की नीतियों को सचेत तरीके से बढ़ा रही है। इस सरकार ने  संविधान में प्रदत्त अधिकारों को ताक पर रखकर संविधान और लोकतंत्र को ही खतरे में डाल दिया है। लोकतंत्र के इस संकटपूर्ण मोड़ पर सारा दारोमदार आम तौर पर ‘हम, भारत के लोग’ और खास तौर मजदूर वर्ग के कंधों पर आ रहा है, जिन लोगों ने संविधान को अपनाकर भारत को एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणतंत्र बनाने का, और तमाम विपरीत परिस्थितियों में उसे बुलंद रखने का संकल्प लिया है। भाकपा (माले) के राज्य सचिव कामरेड राजा बहुगुणा ने कहा कि, “भाइचारे की विरासत पर  आधारित देश की बुनियादी संरचना पर सीधा हमला किया जा रहा है। इसके खिलाफ मजदूर वर्ग को भगतसिंह- अंबेडकर के विचारों पर आधारित एकता बनाते हुए विभाजनकारी राजनीति के खिलाफ खड़ा होना बेहद जरूरी है।” बैंक और बीमा यूनियनों के पदाधिकारियों ने कहा कि, “मोदी सरकार बीमा बैंक जैसे सार्वजनिक क्षेत्र का निजीकरण करके देश की संपत्ति को अपने चहेते पूंजीपतियों को सौंप देना चाहती है। इसके खिलाफ सभी मजदूर संगठनों की एकता वक़्त की मांग है।” 

यह भी पढ़ें 👉  पुल के पास संदिग्ध परिस्थिति में मिली महिला की लाश, पुलिस जांच शुरू 

इस दौरान श्रम कोड वापस लो, सभी कामगारों को वेतन पेंशन व सामाजिक सुरक्षा दो, आशा समेत सभी स्कीम वर्कर्स को नियमित करने की, बैंक बीमा रेलवे का निजीकरण बन्द करने, महँगाई पर रोक लगाने और रोजगार के अवसर बढ़ाने, उत्तराखंड में भर्ती घोटाले के आरोपियों को राजनीतिक संरक्षण देने वालों को जेल भेजने, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में हुए भर्ती घोटाले की जांच करने, अन्तर्जातीय विवाह करने पर अल्मोड़ा जिले के भिकियासेन में दलित युवक की बर्बर जातिवादी हत्या के लिए जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्यवाही की मांग सम्मेलन में उठायी गयी। साथ ही इस अवसर पर ट्रेड यूनियन प्रतिनिधियों द्वारा अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए खुद को साम्प्रदायिक नफरत व बंटवारे के राजनीति व बुलडोजर के खिलाफ खड़े होने और अपने अधिकार बहाली के संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया गया। राज्य सम्मेलन की अध्यक्षता ऐक्टू के प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह एवं संचालन प्रदेश महामंत्री के के बोरा ने किया। राज्य सम्मेलन के अंत में राज्य काउंसिल, राज्य कार्यकारिणी व पदाधिकारियों का चुनाव एवं उनके द्वारा नए प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, उपसचिव आदि पदाधिकारियों का चुनाव हुआ। 

यह भी पढ़ें 👉  आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

कार्यक्रम में बीमा कर्मचारी संघ के जोनल अध्यक्ष मनोज गुप्ता, यूएफबीयू के अध्यक्ष योगेश पंत, एसबीआई स्टाफ फेडरेशन के अध्यक्ष ओमप्रकाश नियोलिया, उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की प्रदेश उपाध्यक्ष रीता कश्यप, आशा यूनियन की चंपावत जिला अध्यक्ष सरस्वती पुनेठा, ऐक्टू राज्य सम्मेलन के केंद्रीय पर्यवेक्षक कामरेड अभिषेक, सिडकुल संयुक्त संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष दिनेश तिवारी, जायडस वेलनेस यूनियन के अध्यक्ष विकास सती, ऐक्टू के नैनीताल जिला अध्यक्ष जोगेंद्र लाल, विद्युत संविदा कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष मनोज पंत, संसेरा श्रमिक संगठन, बीएसएनएल ठेका श्रमिक यूनियन,  उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन, बीमा कर्मचारी संघ, जायडस वेलनेस यूनियन, एन एच पी सी ठेका श्रमिक यूनियन, आर एम एल मजदूर यूनियन, निर्माण मजदूर यूनियन, बड़वे इंजीनियरिंग वर्कर्स यूनियन, पंजाब बेवल ग्रियर्स लि. वर्कर्स यूनियन, सरकारी अस्पताल दायी यूनियन, पी डी पी एल यूनियन, कंटोनमेंट बोर्ड कर्मचारी संगठन आदि यूनियनों व संगठनों से जुड़े जोगेंद्र लाल, दिनेश तिवारी, रीता कश्यप, सरस्वती पुनेठा,  दीपक कांडपाल, उदय धामी, विनोद कुमार, चन्दन सिंह महरा, नरेंद्र सिंह बानी, बबीता देवी, एन पी जोशी, डॉ कैलाश पांडेय, किशन बघरी, लललेश प्रसाद, धन सिंह, सुधा शर्मा, पद्मा प्रथोली, मोहन सिंह, लीला ठाकुर, रिंकी जोशी, प्रेमा बृजवासी, सायमा सिद्दीकी, माया नेगी, मंजू जोशी, संजू बाला, नगमा, सुनील ठाकुर, जयपाल सिंह, दीपा सुयाल, प्रीति आर्य, सबीना, तुलसी, गीता नेगी, ज्योति, अन्नू, जीवंती देवी, जीवन राम, चंदन मेवाड़ी, सुनील, पंकज दुर्गापाल, नवीन कांडपाल, यू डी मिश्रा, तारा दत्त, निर्मला, बसंत बल्लभ, रईसा, सिमरन कौर, भुवन, लीला बोरा, माया टण्डन, सुनीता आर्य, कमलेश कुमार, ललित मटियाली, बची सिंह बिष्ट, वीरभद्र सिंह भंडारी, भैरव दत्त रूवाली, धीरज कुमार, कमल जोशी, मनोज आर्य, प्रमोद कुमार, गोपाल गडिया, प्रभुनाथ कुमार, धन सिंह, ललित जोशी, मृत्युंजय शर्मा, प्रकाश सिंह, अरविंद कुमार वर्मा, शैलेन्द्र सिंह, जयपाल सिंह, रितेश प्रजापति, वीरेंद्र भारद्वाज, शिव सिंह, सुनील ठाकुर, राजेन्द्र सिंह बिष्ट, कांता प्रसाद, हरीश सिंह आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Modi government has sidelined all interests of working class and common people to benefit big capitalists- Rajiv Dimri Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More