दहेज में कार नहीं मिलने पर शादी से 15 दिन पहले तोड़ा रिश्ता, अदालत के आदेश पर पुलिस ने किया केस दर्ज 

ख़बर शेयर करें -
खबर सच है संवाददाता 

रुद्रपुर। यहां दहेज में कार नहीं मिलने पर एक परिवार की ओर से शादी से 15 दिन पहले रिश्ता तोड़ने का मामला सामने आया है। अदालत के आदेश पर पुलिस ने मंगेतर और उसके माता-पिता पर केस दर्ज किया है।

वार्ड नंबर 23 रंपुरा निवासी मिथलेश ने न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि उसकी बेटी लक्ष्मी का विवाह धर्मेंद्र निवासी रंपुरा वार्ड नंबर 23 के साथ तय हुआ था। 21 मई 2023 को उसके घर पर सगाई कार्यक्रम का आयोजन हुआ था। उन्होंने सगाई के दौरान लड़के को सोने की अंगूठी, एक गले की चेन, पांच जोड़ी कपड़े और 21 हजार रुपये नकद दिए थे। दोनों पक्षों की सहमति से विवाह 23 नवंबर को होना तय हुआ था। विवाह से एक महीने पहले धर्मेंद्र, उसके पिता और मां ने दहेज में कार की मांग की। उन्होंने कार के बजाय बाइक देने की बात कही थी। धर्मेंद्र और पिता ने यामाहा की आर-15 बाइक की मांग की और उन्होंने सहमति जता दी थी। लेकिन शादी से ठीक 15 दिन पहले धर्मेंद्र और उसके पिता ने फिर से कार की मांग शुरू कर दी थी। जब उन्होंने कार देने पर असमर्थता जताई तो विवाह करने से इंकार करते हुए रिश्ता तोड़ दिया। उसने अपनी बेटी की शादी के कार्ड छपवाकर बांट दिए थे। आरोपियों ने सगाई में हुए खर्च को 15 दिन में वापस करने की बात कही थी। बाद में उन्होंने कोई सामान वापस नहीं करने की बात कही। पुलिस ने धर्मेंद्र, उसके पिता और मां के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  संविधान बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से 15 अक्टूबर को हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: due to not getting car as dowry police registered case on court orders Relationship broken 15 days before marriage Relationship broken 15 days before marriage due to not getting car as dowry rudrapur news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में AHTU नैनीताल ने स्कूली बच्चों को बाल अपराध, साइबर क्राइम एवं सुरक्षा के प्रति किया जागरूक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी, IPS के दिशा-निर्देशन एवं पुलिसउपाधीक्षक हल्द्वानी/नोडल AHTU अंजना नेगी के पर्यवेक्षण में तथा महिला उपनिरीक्षक सुनीता कुंवर, प्रभारी AHTU नैनीताल के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस द्वारा बच्चों की सुरक्षा एवं बाल अपराधों की […]

Read More
उत्तराखण्ड

संविधान बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से 15 अक्टूबर को हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –            खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। वोट चोर, गद्दी छोड़ और संविधान बचाओ – लोकतंत्र बचाओ नारों के साथ इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से कल 15 अक्टूबर को 12 बजे से बुधपार्क तिकोनिया हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हरिद्वार में आयुर्वेदिक दवाओं पर बड़ा एक्शन : शिकायतों के बाद फैक्ट्री में छापे के साथ ही सैकड़ों बोतलें सील कर सैंपल भेजे जांच को  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में आयुर्वेदिक औषधियों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा औषधि निर्माण इकाइयों में निर्धारित मानकों के अनुपालन की जांच के लिए मंगलवार (आज) भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र के लंकेश्वरी स्थित एक आयुर्वेदिक औषधि निर्माण इकाई का संयुक्त निरीक्षण किया गया। प्राप्त गोपनीय सूचना […]

Read More