जिलाधिकारी नैनीताल के नाम से सोशल मीडिया पर जारी फर्जी आदेश पर जिले के सरकारी स्कूलों में हो गया अवकाश

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। किसी खुराफाती ब्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया में जिलाधिकारी नैनीताल के नाम से 28 जुलाई 2022 को जारी फर्जी आदेश “जनपद के सभी इंटरमीडिएट तक के विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में भारी बरसात के चलते 29 जुलाई को अवकाश रहेगा” डाले जाने पर आज तमाम सरकारी स्कूलों में हो गया अवकाश। 

गौरतलब हो कि शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भी आदेश की सत्यता जाने बगैर उसे तमाम विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों तक पहुंचा दिया। यह आदेश आज शुक्रवार की प्रातः ही सर्कुलेट हुआ। जिसके चलते आज तमाम सरकारी स्कूलों में अवकाश हो गया है। बताते चलें कि उक्त आदेश में 29 जुलाई दिन शनिवार लिखा गया है, जबकि आज शुक्रवार है। बावजूद शिक्षा विभाग के काबिल और जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा आदेश की सत्यता जानने की कोशिश नहीं की गई। उक्त आदेश जनपद के समस्त निजी स्कूलों तक नहीं पहुंचा जिसके चलते कुछ एक को छोड़ कर अधिकांश निजी स्कूल खुले रहे, परंतु अधिकांश सरकारी विद्यालयों के बच्चे स्कूल से अपने घरों को बैरंग लौट चुके हैं। इस संबंध में जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल ने कहा कि जिस व्यक्ति द्वारा यह हरकत की गई है उसके खिलाफ अवश्य ही सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मामले की जांच के आदेश देते हुए कहा कि इस तरह का भ्रम फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा। फिलहाल किसी खुराफाती द्वारा की गई इस हरकत से बच्चों का 1 दिन का पठन-पाठन का कार्य बुरी तरह प्रभावित हुआ है। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संगठन के मंत्री डिगर सिंह पडियार ने कहा कि इस तरह का भ्रम फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, क्योंकि बच्चों के लिए एक-एक दिन की पढ़ाई बहुत ही मायने रखती है इस तरह की हरकत करने वाले अवश्य ही सलाखों के पीछे जाने चाहिए।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Fake news nainital news On the fake order issued on social media in the name of District Magistrate Nainital there was a holiday in the government schools of the district Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

फर्जी MBBS सीट आवंटन मामला: देहरादून का सरकारी जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए गए

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर एमबीबीएस सीट आवंटन के मामले में जांच तेज होने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सरकारी जनाधार केंद्र को बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने केंद्र में तैनात तीनों कर्मचारियों को भी हटा दिया है। जांच पूरी होने के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के अगले दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। राजकीय नर्सिंग कॉलेज हल्द्वानी में रैगिंग का मामला सामने आया है। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर निवासी एक छात्र ने दाखिला लेने के अगले ही दिन कॉलेज छोड़ दिया। छात्र ने सीनियर छात्रों पर अभद्रता करने, गाली-गलौज करने और उन्हें ‘बॉस’ कहकर संबोधित करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

खाकी पर रिश्वत का दाग : ₹10 हजार लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]

Read More