गोपेश्वर। चमोली जिले के पोखरी थाने के तहत शराब पीने के बाद हुए विवाद में एक युवक ने दूसरे की हत्या कर दी। पुलिस ने 48 घंटों के अंदर हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पोखरी थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया ने बताया कि बीती 12 नवंबर को जसपाल लाल पुत्र एतवारु लाल निवासी पोगठा थाना पोखरी जनपद चमोली ने बताया कि 11 नवंबर को उनके पुत्र उत्तम सिंह का शव चौरी गदेरा ग्राम पोगठा में मिला है। हत्या की आशंका जताते हुए उन्होंने पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया। थानाध्यक्ष पोखरी के नेतृत्व में पुलिस व एसओजी की टीम ने टेक्निकल सपोर्ट के आधार पर संदिग्धों से पूछताछ व साक्ष्य एकत्र कर 48 घंटे के भीतर ब्लाइंड मर्डर का खुलासा कर दिया। हत्या की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी 22 वर्षीय हिमांशु कुमार पुत्र स्व. हरीश लाल निवासी ग्राम पोगठा थाना पोखरी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतक उत्तम कुमार रिश्ते में उसका भाई लगता है।साथ ही दोनों खच्चर चलाने का कार्य करते थे। आरोपी ने पुलिस को बताया कि बीती 11 नवंबर की शाम को उसने दोस्तों के साथ मिलकर शराब पी थी। घर जाते समय किसी बात को लेकर उत्तम के साथ उसकी बहस हो गई। उत्तम उसे गालियां देने लगा। जिसके बाद उन दोनों के बीच हाथापाई शुरु हो गई व गुस्से में आकर उसने उत्तम को धक्का देकर गिरा दिया और उसकी छाती पर एक बड़ा पत्थर रख दिया। जिससे वह उठ न सके। इसके बाद वह चुपचाप वहां से अपने घर को चला गया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस द्वारा घटना के दिन मृतक द्वारा पहने कपड़े और मारने हेतु प्रयोग किए पत्थर को बरामद किया है। मामले का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक विनोद चौरसिया, प्रशांत बिष्ट, अपर उप निरीक्षक दलबीर सिंह आदि मौजूद रहे।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में वन विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान मानव-वन्यजीव संघर्ष को नियंत्रित करने के लिए कई कड़े निर्देश जारी करने के साथ ही पौड़ी में लगातार बढ़ रही घटनाओं को गंभीर मानते हुए वहां के डीएफओ को तत्काल प्रभाव से हटाने […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। शहर के एक शैक्षणिक संस्थान में शिक्षा ग्रहण कर रही हल्द्वानी की छात्रा ने काशीपुर निवासी युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह भी पढ़ें 👉 हल्द्वानी की छात्रा द्वारा दुष्कर्म के आरोप पर पुलिस […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। बिंदुखत्ता क्षेत्र में बुधवार को 16 वर्षीय छात्र विक्रम सिंह ने सल्फ़ास खाकर आत्मघाती कदम उठा लिया। गंभीर हालत में उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। मूल रूप से बागेश्वर जिले के […]