निरीक्षण को आए वन क्षेत्राधिकारी ही अचानक नदी के तेज प्रवाह में बहे, अधीनस्थ वन कर्मियों ने बचाई जान 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

लालकुआं। गौला नदी में चैनल निर्माण कार्य का निरीक्षण करने आए तराई पूर्वी वन प्रभाग, गौला रेंज के वन क्षेत्राधिकारी ही अचानक नदी में आए तेज प्रवाह की चपेट में आकर नदी में बह गये। जिन्हें उनके अधीनस्थ वन कर्मियों ने अपनी जान में खेलकर बमुश्किल बचाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम लगभग 4:30 बजे गौलारेंज के वनक्षेत्राधिकारी आरपी जोशी अपने स्टाफ के साथ बिन्दुखत्ता क्षेत्र में इंद्रानगर के सामने गौला नदी में पानी के बहाव को पश्चिम से पूरब की ओर करने हेतु डायवर्जन चैनल का निर्माण कार्य करवा रहे थे, इसी दौरान गौला नदी में पानी का प्रवाह अचानक तेजी से बढ़ने लगा। जब तक वन क्षेत्राधिकारी कुछ समझ पाते तब तक पानी के तीव्र बहाव ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया और वह अचानक नदी में बहने लगे। वन क्षेत्राधिकारी को नदी में बहता देख उनके साथ खड़े उनके अधीनस्थ वनकर्मियों में शामिल उप राजिक प्रमोद सिंह बिष्ट, वन दरोगा भूपाल सिंह जीना, बीट अधिकारी पान सिंह मेहता एवं नीरज रावत द्वारा उनको बहता देख नदी में कूद मार दी और बमुश्किल रेस्क्यू कर पानी के तेज बहाव से उन्हें बाहर निकाला। 

यह भी पढ़ें 👉  बेटी के अपहरण और हत्या की आशंका पर माँ ने पति और उसके दोस्त के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी  

नदी के तीव्र बहाव में बहने के चलते वन क्षेत्राधिकारी गौला को पानी में तीन-चार पलटी लगने से हाथ व पैर में काफी चोटें आने के साथ ही उनका चश्मा व टोपी भी पानी में बह गई एवं मोबाइल फोन भी क्षतिग्रस्त हो गया। साथ ही वन दरोगा भूपाल सिंह जीना को भी मामूली चोट आई हैं। नदी से बाहर निकालकर वन क्षेत्राधिकारी आरपी जोशी का उपचार कराया गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: lalkuan news nainital news Only the forest officers who came for inspection suddenly got swept away in the fast flow of the river subordinate forest workers saved their lives Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

एसआईआर बैठक में अरोरा-ठुकराल की तकरार पहुंची थाने, पूर्व विधायक पर मुकदमा दर्ज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   रुद्रपुर। यहां सोमवार को एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर बुलाई गईं बैठक में भाजपा विधायक शिव अरोरा और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के बीच तीखी नोकझोंक मामले में देर रात पूर्व विधायक ठुकराल के खिलाफ पंतनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।प्रशासन के मुताबिक […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद: राज्यपाल से मिली कांग्रेस, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी।रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम के बाद कथित मंच शुद्धिकरण का मामला अब सियासी तूल पकड़ता जा रहा है। देशभर में विरोध और संसद में मामला उठाए जाने के बाद सोमवार को उत्तराखंड कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव अभियान समिति के […]

Read More
उत्तराखण्ड

अब खतौनी के लिए नहीं काटने पड़ेंगे तहसील के चक्कर : DM का बड़ा आदेश, ऑनलाइन डाउनलोड खतौनी भी होगी मान्य 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। आम जनता को तहसील कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने से राहत देने के लिए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने महत्वपूर्ण निर्देश जारी करते हुए जनपद के सभी जिला स्तरीय अधिकारियों, उप जिलाधिकारियों और तहसीलदारों को निर्देशित किया है कि उत्तराखंड सरकार के अधिकृत ई-भूलेख पोर्टल से नागरिकों […]

Read More