हनी टैपिंग के आरोपी दो महिलाओं सहित पांच लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

नानकमत्ता। हनी टैपिंग में लोगों को फंसाकर ब्लैक मेल करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए दो महिलाओं सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरोह के सरगना समेत तीन फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है। जबकि गिरोह का एक सदस्य पूर्व से ही जेल में हैं। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को शिकायत मिली थी कि 25 मई 2022 को जयराम पुत्र इंद्रपाल प्रसाद निवासी अमरिया पीलीभीत अपने मित्र यशपाल के साथ मोटरसाईकिल पर बरा से खटीमा जा रहा था। बिज्टी चौराहा सितारगंज पर दो महिलाएं मिली जिन्होंने नानकमत्ता तक लिफ्ट मांगी। लिफ्ट लेने के बाद उक्त महिलाओं ने मोबाइल नंबर ले लिये और बाद में अपनी मीठी मीठी बातों में फंसाकर दोस्ती कर ली। कुछ समय बाद उसने मौसी के घर ग्राम बिडौरा मझोला में मिलने के लिए बुलाया। 25 मई 2022 को जयराम और यशपाल बिछौरा मझोला मे पहुंच गये। आरोप है कि वहां पहले मेहनमान नवाजी की गयी उसके बाद पांच छह व्यक्तियों को बुलाकर घर में बंधाक बना लिया और झूठे आरोप लगाकर जेल भेजने की धमकी देने लगे। उक्त लोगों ने तमंचे की नोंक पर जान से मारने की धमकी देते हुए 50 हजार रूपये देेने की मांग की। रूपये लेने के लिए जाने का बहाना बनाकर किसी तरह उन्होंने वहां से भगकर जान बचाई। 

यह भी पढ़ें 👉  मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

इसी तरह का एक मामला दिनेश अग्रवाल पुत्र भीमराज अग्रवाल निवासी पीलीभीत मझोला के साथ भी हुआ। उसने शिकायत में बताया कि उसकी कपड़े की दुकान मेन मार्केट में है। उसके पास गीता नाम की महिला कपड़े खरीदने आती रहती थी। और उधार में कपड़े लेकर जाती थी। उक्त लड़की ने फोन कर कहा कि एक महिला को भेज रही हूं वह कपड़े खरीदना चाहती है। जिसके महिला दुकान पर आई और तीन सूट लिये तथा 1500 रूपये उधार करके चली गई। अगले दिन से ही उक्त महिला का फोन आने लगा कहने लगी कि वह सिसईखेडा में आपकी मार्केट बनवा दूंगी आप मेरे पास आ जाओ। जिसके बद वह 10 जून 2002 को सिसईखेडा गया उक्त महिला सड़क पर मिली और घर ले गई। कुछ देर बाद ही 5-6 लडके भी आ गये और मारपीट करने लगे। उन्होंने जेब से 10 हजार रुपये व मोबाईल फोन छिन लिया और दो लाख रुपये की मांग करने लगे। किसी तरह उसने उक्त लोगों से अपनी जान बचाई। दोनों मामलों को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने खुलासे के लिए टीमों का गठन कया था। लम्बी छानबीन के बाद पुलिस ने मामले में सिसई खेड़ा निवासी गुरविंदर सिंह, सुखविंदर सिंह उर्फ कुलवंत सिंह पुत्र छवेग सिंह निवासी कैथुलिया नानकमत्ता सहित तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। तीनों महिलाएं नानकमत्ता क्षेत्र की हैं। गिरोह में गुराम सिंह एर्फ गामा उर्फ मामू निवासी हरैया नानकमत्ता, बूटा सिंह पुत्र वीर सिंह निवासी बिचुआ भूड़, जैन्टी उर्फ गुरजन्ट सिंह पुत्र कुलवंत सिंह निवासी सिसईखेड़ा और गीता उर्फ सिमरन के नाम भी सामने आये हैं। इनमें से गुरनाम सिंह पहले ही जेल जा चुका है। अन्य की पुलिस तलाश कर रही है। फरार बूटा सिंह इस गिरोह का लीडर है। उसके खिलाफ नानकमत्ता में आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में इंडक्शन कार्यक्रम "प्रारंभ 2026" का शुभारंभ 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Police arrested five people including two women accused of honey tapping US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More