रुद्रपुर। प्रो. ए.के. पालीवाल वनस्पति विज्ञान, सरदार भगत सिंह राजिकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रूद्रपुर, को लिनन सोसायटी लंदन ( FLS) के फेलो बनने का सम्मान प्राप्त हुआ है। नवम्बर 2023 मे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रो. ए.के. पालीवाल को ‘देवभूमि शिक्षा उत्कृष्टता सम्मान’ से भी सम्मानित किया है।
प्रोफेसर पालीवाल ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल्स में विभिन्न पेपर्स प्रकाशित किए हैं और कोविड काल में विज्ञान पॉपुलरीज़ेशन सेल के तहत विज्ञान लोकीप्रियीकरण के विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया है। उन्होंने छात्रों के लिए ई-सामग्री भी तैयार की है। प्रोफेसर पालीवाल ने विशिष्ठ मुगा रेशम को बागेश्वर जनपद के गांवों में केंद्रीय रेशम बोर्ड भारत सरकार के वैज्ञानिक के सहयोग से सफलतापूर्वक स्थापित किया है। प्रोफेसर पालीवाल को उनके द्वारा प्रकाशित शोध कार्यों के क्रम में वनस्पति विज्ञान की राष्ट्रीय संस्थानों द्वारा एफ.बी.एस. एस और एफ.ए.पी.एस पूर्व में प्रदान किया गया है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]