पुलभट्टा पुलिस ने बिना अनुमति के चल रहे मदरसे से 24 बच्चों को मुक्त कराते हुए संचालिका को लिया हिरासत में, संचालक हुआ फरार  

ख़बर शेयर करें -

जसपाल सिंह, खबर सच है संवाददाता ऊधमसिंह नगर

किच्छा। उधमसिंह नगर जिले के किच्छा क्षेत्र अंतर्गत पुलभट्टा पुलिस ने सिरौलीकलां चारबीघा क्षेत्र में बिना अनुमति के चल रहे मदरसे पर कार्रवाई करते हुए 24 बच्चों को मुक्त करवाया है। मदरसा संचालक फरार हो गया जबकि उसकी संचालिका पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पति-पत्नी के खिलाफ केस दर्ज किया है। एक सप्ताह में ही सिरौलीकलां के दूसरे मदरसे पर यह कार्रवाई की गई है।

पुलभट्टा थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट ने बताया कि वह फोर्स के साथ वार्ड 18 चारबीघा बाबू गोटिया सिरौलीकलां मे बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन कर रहे थे। इस दौरान स्थानीय व्यक्तियों ने बताया कि वार्ड में इरसाद के घर पर अवैध रुप से एक मदरसा संचालित हो रहा है। मदरसे का मुख्य संचालक इरसाद और इसकी पत्नी खातून बेगम थे। इन लोगों ने 22 नाबालिग बच्चियों और 2 नाबालिग बच्चों को अंधेरे कमरे मे बंद कर रखा था। यह लोग उनका शोषण करते हैं। बच्चों को घरों से पढ़ाई के नाम पर लाकर उनका शोषण कर उनसे सारे काम करवा रहे हैं। जिस पर तुरंत सीडब्लूसी की ब्यूमा जैन व प्रेम लता सिंह को फोन कर मौके पर बुलाया और इन लोगों द्वारा बच्चों की काउसिलिंग के लिए चाइल्ड हैल्प लाइन सदस्य सुनील कुमार निवासी गौतम नगर मालधन चौड थाना रामनगर जिला नैनीताल, दीपा मेहरा निवासी दिनेशपुर रोड चाडीपुर रुद्रपुर व रेखा अधिकारी निवासी पंतनगर को बुलाया और काउसिलिंग करवाई गई। इस दौरान सहायक अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी चन्द्रप्रकाश रावत व प्रभारी एन्टी हयूमन टास्क फोर्स की बसन्ती आर्य मौके पर रहे। बच्चों की काउसिलिंग कर उन्हे उनके परिजनो को मौके पर बुलाकर सुपुर्द किया गया। थाने में आरोपी इरसाद व उसकी पत्नी खातून बेगम के विरूद्ध धारा 491/342/ 370(5) व 75/82/87 किशोर न्याय अधि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया है। अवैध मदरसे को सीज करने के लिए रिपोर्ट उपजिला मजिस्ट्रेट को रिपोर्ट भेजी गई है। मौके से आरोपी खातून बेगम पत्नी इरशाद निवासी हरेरपुर हसन थाना जहांनाबाद जिला पीलीभीत हाल निवासी चारबीघा सिरौलीकला को गिरफ्तार किया गया जबकि इरसाद की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  


इस दौरान पुलिस टीम में क्षेत्राधिकारी सितारगंज ओम प्रकाश, थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट, निरीक्षक बसंती आर्य प्रभारी AHTU, एसआई पवन जोशी, फिरोज खान, धरमवीर, भूपेंद्र जीना, दीपक बिष्ट, लछनाथ, महेंद्र बिष्ट, गीता आर्या सम्मिलित रहें।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Pulbhatta police took the operator into custody while freeing 24 children from the Madrasa running without permission the operator absconded US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More