रिलायंस ज्वैलरी लूट प्रकरण: बिहार से गिरफ्तार चारों आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में भेजे गए दून जेल  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून।  राज्य स्थापना नौ नवंबर के दिन दून में हुई करोड़ों के सोना-हीरा लूट की घटना में गिरफ्तार किये गए चार अन्य आरोपियों को जेल भेज दिया गया। दो दिन पहले इन्हें बिहार से गिरफ्तार किया गया था।  रिलायंस ज्वैलरी शो रूम लूट प्रकरण में बिहार से ट्रांजिट रिमाण्ड पर लाये गये चार आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय के समक्ष पेश किया। न्यायालय के आदेशानुसार सभी चारों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

पूछताछ में मुख्य अभियुक्त अभिषेक ने बताया गया कि अप्रैल में रायगंज पश्चिम बंगाल में की गयी घटना के बाद वे सभी बिहार में छुप गये थे। उसके बाद गैंग के ऑपरेटर द्वारा वर्चुअल कॉल के माध्यम से उससे सम्पर्क कर उसे पहले लखनऊ पहुँचने के लिए कहा गया, उसके बाद देहरादून में घटना करने की योजना की जानकारी देकर देहरादून भेजा। देहरादून में उसे गैंग के अन्य सदस्य प्रिंस, विक्रम व अन्य लोग मिले। योजना के मुताबिक उन्हे सितम्बर माह में घटना को अंजाम देना था, पर उस समय घटनास्थल की प्रॉपर रैकी न होने तथा रास्तों की सही जानकारी न होने के कारण वे लोग घटना को अंजाम नही दे पाये।

यह भी पढ़ें 👉  लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

अभियुक्त से घटना के संबंध और अधिक जानकारी लेने के लिये उसका पुलिस कस्टडी रिमांड लिया जाएगा। 15 दिन बाद भी पुलिस लूटे गए सोना-हीरा को बरामद नहीं कर पाई है। राष्ट्रपति के दौरे के दिन हुई सरेआम डकैती के इस मामले में दून पुलिस विभिन्न राज्यों में दबिश दे रही है। इस मामले में विपक्ष के नेता लगातार कानून व्यवस्था पर कड़े प्रहार करते रहे हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Reliance Jewelery robbery case: All four accused arrested from Bihar sent to Doon jail in judicial custody Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुल के पास संदिग्ध परिस्थिति में मिली महिला की लाश, पुलिस जांच शुरू 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। यहां मंगलौर में मंगलवार (आज) सुबह पुराने गंगनहर पुल के पास करीब 38 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। शुरुआती जांच में महिला की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस […]

Read More