भवाली। उत्तराखंड के सैनिक स्कूल घोड़ाखाल ने एक बार फिर देशभर में अपनी उत्कृष्टता का परचम लहराया है। स्कूल को राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए)में सर्वाधिक कैडेट भेजने के लिए 10वीं बार रक्षा मंत्री ट्रॉफी से सम्मानित किया गया है। तिलैया मेंआयोजित अखिल भारतीय सम्मेलन में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने यह ट्रॉफी स्कूल के प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन विजय सिंह डंगवाल को सौंपी। इस सम्मेलन में देशभर के 33 सैनिक स्कूलों हिस्सा लिया था।
सैनिक स्कूल घोड़ाखाल ने अपने शानदार प्रदर्शन और कैडेटों की उपलब्धियों के दम पर साबित कर दिया कि वह सैन्य शिक्षा, नेतृत्व विकास और अनुशासन के क्षेत्र में शीर्ष पर है। 1966 में स्थापित इस स्कूल का मुख्य उद्देश्य कैडेटों को एनडीए के लिए शैक्षणिक, शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार करना रहा है। यह ट्रॉफी स्कूल के समर्पित शिक्षकों, कर्मचारियों और कैडेटों की कड़ी मेहनत का नतीजा है।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन विजय सिंह डंगवाल ने कहा कि यह सम्मान कैडेटों की देश सेवा के लिए तैयारी और सैनिक स्कूलों की महत्वपूर्ण भूमिका को एक बार फिर रेखांकित करता है। उन्होंने स्कूल की इस उपलब्धि को सभी के सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया। यह सम्मान न केवल सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के लिए गर्व का क्षण है, बल्कि उत्तराखंड के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि है। स्कूल के इस प्रदर्शन ने सैन्य शिक्षा के क्षेत्र में उसकी साख को और मजबूत किया है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में वन विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान मानव-वन्यजीव संघर्ष को नियंत्रित करने के लिए कई कड़े निर्देश जारी करने के साथ ही पौड़ी में लगातार बढ़ रही घटनाओं को गंभीर मानते हुए वहां के डीएफओ को तत्काल प्रभाव से हटाने […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। शहर के एक शैक्षणिक संस्थान में शिक्षा ग्रहण कर रही हल्द्वानी की छात्रा ने काशीपुर निवासी युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह भी पढ़ें 👉 शैमफोर्ड स्कूल में इंटर स्कूल बैडमिंटन प्रतियोगिता का सफल […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। बिंदुखत्ता क्षेत्र में बुधवार को 16 वर्षीय छात्र विक्रम सिंह ने सल्फ़ास खाकर आत्मघाती कदम उठा लिया। गंभीर हालत में उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। मूल रूप से बागेश्वर जिले के […]