उत्तराखंड में बनी 11 दवाओं के सैंपल जांच में फेल, एफडीए ने इन दवाओं को बनाने वाली नौ कंपनियों के लाइसेंस किये निलंबित 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। उत्तराखंड में बनी 11 दवाओं के सैंपल जांच में फेल पाए गए हैं। जिस पर राज्य के खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) विभाग ने इन दवाओं को बनाने वाली नौ कंपनियों के दवा निर्माण लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। साथ ही यह दवाएं बाजार से भी वापस मंगा ली गई हैं।

 

 

दुनिया के कई देशों में भारत की दवाएं फेल पाए जाने के बाद केंद्र सरकार ने दवाओं की निगरानी बढ़ा दी है। इसके तहत केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय हर महीने दवाओं की आकस्मिक जांच करा रहा है। जिसके तहत केंद्रीय दवा मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) की ओर से देशभर की निर्माण इकाईयों में नियमित सैंपलिंग की जा रही है। पिछले मार्च के महीने में देशभर में 931 सैंपलों की जांच की गई। इसमें 864 सैंपल सही पाए गए। जबकि 66 फेल हुए, वहीं एक सैंपल मिस ब्रांडेड पाया गया। सीडीएससीओ ने मंगलवार को इस बाबत ड्रग अलर्ट जारी किया है। इनमे उत्तराखंड में बनी 11 दवाओं के सैंपल भी मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं। जिन निर्माण इकाईयों के सैंपल फेल हुए हैं उनमें दो देहरादून और अन्य हरिद्वार जिले की हैं। एफडीए के अपर आयुक्त एवं औषधि नियंत्रक ताजबर जग्गी ने बताया कि इस संबंध में रिपोर्ट मिलने के बाद दवा बनाने वाली नौ कंपनियों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। अब ये कंपनियां इन दवाओं का निर्माण नहीं कर सकती हैं। सैंपल फेल होने पर बाजार से वापस मंगाई दवाई। ड्रग कंट्रोलर ने बताया की जिन दवाओं के सैंपल फेल पाए गए हैं उन्हें बाजार से वापस मांगा लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  लक्सर में 14 वर्षीय किशोरी से गैंगरेप, तीन आरोपी गिरफ्तार; चौथा फरार  

 

बताया गया है कि दून की एसवीपी लाइफ साइसेंज में निर्मित डॉइक्लोमाइन हाइड्रोक्लोराइड, जेंटामाइसिन व मिथाइल कोबालामिन इंजेक्शन, मैनकेयर लेबोरेटरीज की को- ट्रिमोक्साजोल सिरप, हरिद्वार की कैवेंडिश बायो फार्मा में निर्मित ओमेप्राज़ोल डोम्पेरिडोन टैबलेट, टेक्निका लैब्स और फार्मा की एसीक्लोफेनाक पेरासिटामोल सेराटियोपेप्टिडेज टैबलेट, जेनेका हेल्थकेयर की लेवोसालबुटामोल एम्ब्रोक्सोल गुडफेनसिन सिरप, मैस्कोट हेल्थ सीरीज की लैक्टिक एसिड बेसिलस टैबलेट, स्काईमैप फार्मास्यूटिकल की मेटोप्रोलोल टैबलेट, जेबी रेमेडीज की ओफ्लाक्सासिन ओर्नीडाजोल टैबलेट, आर्किड बायोटेक की लैक्टोजर्म कैप्सूल के नमूने फेल हुए।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news FDA suspended licenses of nine companies manufacturing these medicines Samples of 11 medicines manufactured in Uttarakhand failed in testing Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

भारी वर्षा के अलर्ट के चलते नैनीताल जिले में सोमवार को कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद नैनीताल में दिनांक 7 सितंबर को जारी अतिवृष्टि/वर्षा की चेतावनी, जिससे जनपद क्षेत्रान्तर्गत कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने/गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर […]

Read More
उत्तराखण्ड

कार के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से एसबीआई के शाखा प्रबंधक की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    पौड़ी। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में बुआखाल-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मांडाखाल के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे में भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक संजीव किलानिया की मौत हो गई।उनकी कार अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में उन्होंने […]

Read More
उत्तराखण्ड

अति तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट के चलते ऊधमसिंह नगर में सोमवार को कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  उधमसिंह नगर। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में सोमवार को भी तेज से अति तेज बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पर्वतीय जिलों में लगातार हो रही बारिश के चलते ऊधम सिंह नगर जिले से होकर बहने वाली नदियों का जलस्तर […]

Read More