पिथौरागढ़। “आइए अपने गांव से जुड़े” अभियान के तहत भारतीय स्टेट बैंक के सेवानिवृत्त वरिष्ठ शाखा प्रबंधक बहादुर सिंह धर्मशक्तू तथा जिला सेवायोजन अधिकारी के पद से सेवानिवृत्ति भगवती धर्मशक्तू द्वारा अपने माता श्रीमती अहिल्या देवी धर्मशक्तू तथा पिता विजय सिंह धर्मशक्तू की स्मृति में राजकीय प्राथमिक विद्यालय लोधियाबगड के टॉपर विद्यार्थियों मानवी, सूरज सिंह, दक्ष वर्मा को छात्रवृत्ति देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय लोधियाबगड के तीन टॉपर विद्यार्थियों विद्या कोरंगा, बिनीता कोरंगा, नब्या मेहरा को जिला पंचायत सदस्य पुरस्कार 2023 से सम्मानित करते हुए अभिभावकों से विद्यार्थियों के बारे में हमेशा सचेत रहने का आव्हान किया।
राजकीय प्राथमिक विद्यालय तथा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय लोधियाबगड के परिसर में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह का उद्घाटन बोरा गांव के ग्राम प्रधान देवेंद्र सिंह धर्मशक्तू देवा ने किया। धर्मशक्तू परिवार द्वारा अपने स्वर्गीय माता-पिता की स्मृति में राजकीय प्राथमिक विद्यालय के अपनी कक्षा में टॉपर विद्यार्थी कक्षा 5 की मानवी को 750 में से 668 अंक लाने पर, कक्षा 2 के सूरज सिंह को 450 में से 396 अंक लाने पर, कक्षा 1 के दक्ष वर्मा को 450 में से 391 अंक लाने पर छात्रवृत्ति तथा डिक्शनरी के अलावा प्रकृति पत्र देकर इस दंपति के द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया द्वारा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के सर्वाधिक 95 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली कक्षा 6 की कुमारी विद्या कोरंगा, कक्षा 7 में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली कुमारी विनीता कोरंगा तथा कक्षा 7 में 88 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली कुमारी नब्या मेहरा को जिला पंचायत सदस्य पुरस्कार 2023 के रूप में डिक्शनरी तथा प्रमाण पत्र की देकर सम्मानित किया गया। प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रेम राम तथा जूनियर हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक गंगा सिंह पांगती द्वारा विद्यालय में किया जा रहे नवाचार के बारे में बताया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक गिरीश चंद्र जोशी ने किया। धर्मसक्तू दंपति के द्वारा बताया गया कि वह हर वर्ष इस विद्यालय में अपने स्वर्गीय माता-पिता की स्मृति में छात्रवृत्ति देते रहेंगे। विद्यालय द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन के साथ धर्मशक्तू दंपती द्वारा उपस्थित जनों के लिए सामूहिक भोज का आयोजन भी किया गया था। जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने कहा कि “आओ अपने गांव से जुड़े” अभियान के तहत कोई भी सक्षम व्यक्ति कहीं पर भी इस कार्यक्रम को आयोजित कर सकता है। इसके लिए अभियान की टीम आगे आने वाले महानुभावों का पूर्ण सहयोग करेगी।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक धीरेंद्र पंत, शिक्षिका हेमा टम्टा, महिला समूह की सदस्य गीता देवी, नीमा देवी, रेवती देवी, तारा देवी, मंजू देवी, कमला देवी, पार्वती देवी आदि उपस्थित रहे।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]