सिलक्यारा रेस्क्यू: अब हैदराबाद से लाया गया प्लाज्मा कटर

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

उत्तरकाशी। दिवाली के दिन से उत्तरकाशी की निर्माणाधीन सुरंग में कैद 41 श्रमिक बाहर निकले की उम्मीद लगाए हैं। उन्हें बाहर निकालने की पूरी कोशिशें हो रही हैं लेकिन हर बार मशीन के आगे बाधा आ रही है। रेस्क्यू का आज 15वां दिन है। अमेरिकी ऑगर मशीन एक पाइप में फंस गई है, जिसके बाद से रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत आ रही है। अब अन्य विकल्पों पर विचार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को कहा कि हैदराबाद से प्लाज्मा कटर मंगाया गया है। पाइप में फंसी ऑगर मशीन को जल्द ही काट के निकाल लिया जाएगा।सिलक्यारा स्थित अस्थायी मीडिया सेंटर में प्रेस ब्रीफिंग में मुख्यमंत्री ने कहा कि कठिन परिस्थितियों में सरकार पूरी शिद्दत के साथ रेस्क्यू कार्य में जुटी है। उन्होंने स्वयं कम्युनिकेशन सिस्टम के जरिए अंदर फंसे लोगों से बात की है। अंदर फंसे सभी श्रमिक स्वस्थ हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा समन्वय बनाते हुए सभी संभव विकल्पों पर कार्य किया जा रहा है। केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न एजेंसियां हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बाइक सवार बदमाशों ने शराब कैंटीन संचालक की गोली मारकर कर दी हत्या  

सुरंग के अंदर बचाव दल के लोग काम कर रहे हैं। अब सुरंग के अंदर सुरक्षा छतरी लगाने की तैयारी चल रही है। फंसे हुए श्रमिकों को अपने परिवार के सदस्यों से बात करने में सक्षम बनाने के लिए बीएसएनएल की ओर से एक लैंडलाइन सुविधा स्थापित की गई है। सिलक्यारा में अंतरराष्ट्रीय सुरंग विशेषज्ञ अर्नोल्ड डिक्स की देखरेख में चल रहे ऑपरेशन में विशेषज्ञ वर्टिकल ड्रिलिंग को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नहीं है। आपदा प्रबंधन विभाग से जुड़े एक वरिष्ठ आपदा प्रबंधन विशेषज्ञ ने कहा कि वर्टिकल ड्रिलिंग भी एक विकल्प है, लेकिन संभव है कि वह अंतिम विकल्प हो। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Silkyara Rescue: Plasma cutter now brought from Hyderabad Uttarkashi news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दूध की शर्त से मौत तक ! कांच के दरवाजे में जा गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत—तीन दोस्त गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –         खबर सच है संवाददाता    देहरादून। देहरादून के रायपुर के रक्षा विहार चूना भट्ठा में शनिवार देर रात इंदिरा मार्केट में दुकान चलाने वाले कपड़ा व्यापारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या हो गई। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर मृतक के तीन दोस्तों को गिरफ्तार किया […]

Read More
उत्तराखण्ड

नैनीताल में अपराधियों पर प्रशासन का शिकंजा, दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त तत्वों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत बड़ी कार्रवाई की है। जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल ललित मोहन रयाल की न्यायालय में हुई सुनवाई के बाद दो आरोपियों को जिला बदर करने के आदेश […]

Read More
उत्तराखण्ड

देर रात हत्याकांड में फरार चल रहे बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दो बदमाश फरार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। यहां देर रात हत्याकांड में फरार चल रहे तीन बदमाशों द्वारा पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाब में पुलिस द्वारा फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। वहीं, उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार पुलिस […]

Read More