जोशीमठ राहत एवं पुनर्वास सम्बन्धी कार्यों के पर्यवेक्षण हेतु    मुख्यमंत्री ने बद्रीनाथ-केदारनाथ मन्दिर समिति के अध्यक्ष अजेन्द्र अजय को दी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। जनपद चमोली के जोशीमठ में हो रहे भू-धँसाव के दृष्टिगत वहां पर चलाए जा रहे राहत एवं पुनर्वास सम्बन्धी कार्यों के पर्यवेक्षण हेतु मुख्यमंत्री अपेक्षानुसार अजेन्द्र अजय, अध्यक्ष,  बद्रीनाथ-केदारनाथ मन्दिर समिति को एतद्द्वारा मुख्यमंत्री के विशेष प्रतिनिधि के रूप में नामित किया जाता है।

मुख्यमंत्री द्वारा अध्यक्ष से यह भी अपेक्षा की गयी है कि वे समय-समय पर उक्त प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर शासन एवं प्रशासन से आवश्यक समन्वय स्थापित करते हुए जोशीमठ में चल रहे विभिन्न राहत कार्यों के सम्बन्ध में प्रत्येक दिवस मुख्यमंत्री के कैम्प कार्यालय को वस्तुस्थिति से अवगत करायेंगे। इस हेतु अध्यक्ष को किसी भी प्रकार का कोई अतिरिक्त वेतन-भत्ता देय नहीं होगा। उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने भेंट की। उन्होंने जोशीमठ में भूधंसाव क्षेत्र में प्रभावितों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 05 लाख रुपए का चेक मुख्यमंत्री को सौंपा। यह धनराशि श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष किशोर पंवार के एक माह के वेतन तथा अधिकारियों व कर्मचारियों के एक दिन के वेतन से दी गई। इस अवसर पर श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति मुख्य कार्यकारी अधिकारी योगेन्द्र सिंह भी उपस्थित थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: chairman of the Badrinath-Kedarnath Temple Committee dehradun news for supervision of Joshimath relief and rehabilitation works The Chief Minister gave important responsibility to Ajendra Ajay Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

शक ने उजाड़ दिया पूरा परिवार! पत्नी की बेरहमी से हत्या कर फरार पति काठगोदाम से गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। नैनीताल के थाना खनस्यूं पुलिस ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या करने वाले पति को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त ने बताया कि उसने अवैध संबंधों के शक में पत्नी की पिटाई की, जिसके चलते उसकी मौत हो गई।   पुलिस ने बताया कि बीते […]

Read More
उत्तराखण्ड

एसआईआर बैठक में अरोरा-ठुकराल की तकरार पहुंची थाने, पूर्व विधायक पर मुकदमा दर्ज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   रुद्रपुर। यहां सोमवार को एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर बुलाई गईं बैठक में भाजपा विधायक शिव अरोरा और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के बीच तीखी नोकझोंक मामले में देर रात पूर्व विधायक ठुकराल के खिलाफ पंतनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।प्रशासन के मुताबिक […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद: राज्यपाल से मिली कांग्रेस, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी।रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम के बाद कथित मंच शुद्धिकरण का मामला अब सियासी तूल पकड़ता जा रहा है। देशभर में विरोध और संसद में मामला उठाए जाने के बाद सोमवार को उत्तराखंड कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव अभियान समिति के […]

Read More