जिलाधिकारी ने किया शहर की प्रस्तावित एवं निर्माणाधीन कार्यों का स्थलीय निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी।  जिलाधिकारी वंदना ने शनिवार को संबंधित अधिकारियों के साथ शहर के सिंधी चौराहा, मंगलपडा़व, मण्डी, तीनपानी, ट्रान्सपोर्ट नगर, रामपुर रोड, कालाढूंगी रोड़, लामाचौड, लालडाट, चौफुला चौराहा, कुसुमखेडा, कॉलटैक्स , ठंडी सड़क, नहर कवरिंग पार्किंग, सड़क निर्माण आदि प्रस्तावित एवं निर्माणाधीन कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त एवं सिटी मजिस्ट्रेट ने शहर के जलभराव, अतिक्रमण, यातायात व्यवस्था, नहर कवरिंग एवं प्रस्तावित आईएसबीटी प्लाईओवर, रिंग रोड के साथ ही शहर के सौन्दर्यकरण एंव विकास कार्यो की विस्तार से जानकारी दी। जिलाधिकारी ने सिंचाई, लोनिवि, जलसंस्थान, विद्युत एवं नगर निगम के अधिकारियों को शहर के सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्यो, जलभराव, अतिक्रमण तथा यातायात व्यवस्था के समाधान हेतु लघु एवं दीर्घकालीन के कार्यो के संबंध में रूप रेखा तैयार करने के निर्देश दिये। उन्होंने नगर आयुक्त को निर्देश दिये है कि जिन स्थानों का निरीक्षण किया गया है उन स्थानों की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी उपलब्ध कराना भी सुनिश्चित करें ताकि जो कार्य विभिन्न विभागों द्वारा छोटे-छोटे रूके हुए कार्यो को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जा सके। इस दौरान जिलाधिकारी ने सिंधी चौराहा के समीप पार्किंग निर्माण एवं अतिक्रमण तथा चौडीकरण के निर्देश नगर आयुक्त एवं लोनिवि को दिये। इसके अलावा मण्डी चौराहा के चौडीकरण, फ्लाईओवर, भवनों की शिफ्टिंग एवं अन्य कार्यो के लिए लोनिवि को मण्डी समिति के साथ समन्वय बनाते हुए प्लान बनाने, अधिशासी अभिन्यता विद्युत को 20 जून तक पोल शिफ्टिंग करने के निर्देश दिये। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये है कि शहर में जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो इसके लिए अधिकारी प्लान के तहत जल निकासी की व्यवस्था करना सुनिश्चित करें। उन्होंने लोनिवि को शहर में ओवर ब्रिज की आवश्यकता वाले स्थानों को चिन्हित करते हुए सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान सुशीला तिवारी के दोनों ओर वनभूमि के संबंध में नगर आयुक्त एवं लोनिवि को वन विभाग के अधिकारियों से वार्ता करने के निर्देश दिये ताकि सड़क मार्ग को आवश्यकता अनुसार चौडीकरण का कार्य किया जा सके। निरीक्षण के दौरान डीएम ने स्टैट बैंक से नहर कवरिंग के कार्यो में अधिशासी अभिन्यता सिंचाई को जून माह तक कार्यो को पूर्ण करने के निर्देश दिये साथ ही लोनिवि को तत्काल टेन्डर प्रक्रिया शुरू करते हुए कार्यो करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कार्यो के दौरान जल निकासी व्यवस्थित हो इस पर विशेष ध्यान रखना सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें 👉  डंपर के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से डंपर सवार दो लोगो की मौत  

निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, अधिशासी अभिन्यता लोनिवि अशोक कुमार चौधरी, अधिशासी अभिन्यता सिंचाई केएस बिष्ट, जलसंस्थान के अलावा सम्बन्धित विभाग मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: DM nainital gave necessary instructions Haldwani news The District Magistrate did on-site inspection of the proposed and under-construction works of the city Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

उपेक्षा से नाराज वरिष्ठ भाजपा नेता ने दिया पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। विधानसभा चुनाव से पूर्व पार्टी में मजबूत पैठ रखने वाले वरिष्ठ नेता ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।  जानकारी के अनुसार लक्सर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद खारी ने अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष को भेजा है, जिसमें उन्होंने व्यक्तिगत कारणों […]

Read More
उत्तराखण्ड

“दावो की खुली पोल – ब्यवस्थाएं गोल” केवीएम कांम्प्लेक्स में बनी प्रशासनिक अब्वस्थाओं की सरस झील, 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। निगम प्रशासन भले ही बड़े -बड़े दावे क्यों न कर रहा हो,  लेकिन बरसात की शुरुआत ने प्रशासनिक दावो पर पानी फेर दिया। जिसका शनिवार (आज) ज्वलंत उदाहरण बना है हल्द्वानी का यह सरस मार्केट।  कुमाऊं मंडल विकास निगम के इस सरस कांम्प्लेक्स में […]

Read More
उत्तराखण्ड

न्यायालय के आदेश पर मुखानी पुलिस ने किया मादक पदार्थों का विनिष्टीकर 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में नैनीताल पुलिस द्वारा अवैध नशे की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज एक बड़ी कार्रवाई अमल में लाई गई।    न्यायालय द्वितीय न्यायिक मजिस्ट्रेट, हल्द्वानी के आदेशों के अनुपालन में, […]

Read More