पाइंस के समीप नैनीताल-भवाली मार्ग टूटकर खाई में समाया, प्रशासन ने मार्ग बंद कर सुरक्षा प्रबंध के दिए निर्देश  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। नैनीताल से भवाली जाने वाला मोटर मार्ग, पाइंस के समीप पूरी तरह टूटकर खाई में समा गया जिसके चलते सड़क बाधित होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।


प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनीताल और भवाली को जोड़ने वाले 11 किलोमीटर मार्ग में शुक्रवार सवेरे नैनीताल से लगभग 5 किलोमीटर दूर पाइंस के समीप सड़क का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया। इस भूस्खलन से सड़क के ऊपर पड़ने वाला पहाड़ भी भूस्खलन की भेंट चढ़ गया। सड़क की तलहटी में बेस खत्म होने के कारण लोक निर्माण विभाग को इसे सुधारने में बेहद दिक्कतों का सामना करना पड़ा हैं। मौके पर पहुंचे लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता दीपक गुप्ता ने कहा कि इसे कुछ दिन बन्द रखकर सुधारा जाएगा। भयंकर भूस्खलन की सूचना के बाद जिलाधिकारी धिराज गर्ब्याल और एसएसपी पंकज भट्ट समेत एडीएम अशोक जोशी, एसडीएम राहुल साह आदि मौके पर पहुँचे और स्थिति का जायजा लेने के साथ ही स्थानीय पुलिस को तत्काल मार्ग बंद कर सुरक्षा प्रबंध किए जाने के निर्देश दिए। रास्ता बाधित होने के बाद दोनों तरफ के राहगीरों को ऊंची पहाड़ी चढ़कर सड़क के दूसरे पार पहुंचना पड़ा जहां से वो लोग दूसरे वाहनों से अपने गंतव्यों तक पहुंच सके। प्रशासन द्वारा भवाली मार्ग को आम आवाजाही के लिए पूर्णतः बन्द कर दिया गया है। फिलहाल नैनीताल से भवाली या इसके विपरित यात्रा करने वाले सभी वाहनों का आवागमन ज्योलिकोट नंबर-1 बैंड से रहेगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: nainital news the administration closed the road and gave instructions for security arrangements The Nainital-Bhowali road broke down near the pines and entered the ditch Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के अगले दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। राजकीय नर्सिंग कॉलेज हल्द्वानी में रैगिंग का मामला सामने आया है। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर निवासी एक छात्र ने दाखिला लेने के अगले ही दिन कॉलेज छोड़ दिया। छात्र ने सीनियर छात्रों पर अभद्रता करने, गाली-गलौज करने और उन्हें ‘बॉस’ कहकर संबोधित करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

खाकी पर रिश्वत का दाग : ₹10 हजार लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड पुलिस को बड़ी उपलब्धि : एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत दो पीपीएस अधिकारी बने आईपीएस  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल के एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत राज्य के दो प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति मिली है। केंद्र सरकार ने चयन सूची-2025 के तहत जगदीश चंद्र और शाहजहां जावेद खान को IPS में नियुक्त करने का […]

Read More