पूर्णागिरि क्षेत्र में फिर से दो हादसे, मैक्स की टक्कर से बाइक सवार हुआ घायल तो ट्रैक्टर की चपेट में आने से 10 साल के बच्चे की हुई मौत 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

टनकपुर। पूर्णागिरि क्षेत्र में कल हुए भीषण हादसे से लोग अभी उबर भी नहीं पाए हैं कि आज पूर्णागिरि क्षेत्र में फिर से दो हादसे हो गए। पूर्णागिरि मार्ग में बाबलीगाड़ के पास मैक्स की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गए। वहीं एक ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक 10 साल के बच्चे की मौत हो गई।

टनकपुर पूर्णागिरी मार्ग में बाबलीगाड़ के पास सड़क हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि पूर्णागिरि से टनकपुर को आ रही बाइक टनकपुर से पूर्णागिरि जा रहे मैक्स वाहन संख्या यूके 06/टीए 1301 की चपेट में आ गई। कहा जा रहा है कि मैक्स अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। पलटने के दौरान पूर्णागिरि दर्शन कर वापस लौट रहा बाइक सवार दंपति उसकी चपेट में आकर सड़क से नीचे जा गिरा। बाइक चालक सत्यपाल पुत्र कालीचरण उम्र 40 साल निवासी कलीनगर माधोटांडा जिला पीलीभीत व उसकी पत्नी सुनीता देवी घायल हो गई। सत्यपाल के पांव में गंभीर चोट आई है। सुनीता को प्राथमिक उपचार के बाद के बाद छुट्टी दे दी गई हें सत्यपाल को हायर सेंटर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि मैक्स में 11 लोग सवार थे। जिनमें से कांता देवी पत्नी सत्येंद्र निवासी गढ़ागढ़ी जिला आगरा को मामूली चोट आई है। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। घायलों का डॉ. उमर ने उपचार किया। पूर्णागिरि मार्ग में चिड़ियाघोल के पास हुए हादसे में मां पूर्णागिरि के दर्शनों को जा रहे एक दस वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि परिवार के साथ अपने ट्रैक्टर में सवार होकर दर्शन के लिए जा रहे थे परिवार का एक दस वर्षीय बच्चा अपने ही ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। जानकारी के अनुसार दस वर्षीय गौरव पुत्र घनश्याम निवासी महादिया, पूरनपुर जिला पीलीभीत ट्रैक्टर में बैठने का प्रयास करते समय अनियंत्रित होकर नीचे गिरा और ट्रैक्टर के टायर के नीचे आ गया। परिजन उसे तत्काल उप जिला चिकित्सालय लाए। जहां डॉ. उमर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 10-year-old child died after being hit by tractor Accident news Tanakpur news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

बच्चे चोरी के आरोप में पुलिस ने डॉक्टर उसके बेटे व तीन महिलाओं समेत छह आरोपियों को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें -खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। हरिद्वार के थाना सदर बाजार क्षेत्र में बीते सप्ताह कोर्ट रोड पुल फुटपाथ से चोरी हुआ एक वर्षीय बच्चा पुलिस को मिल गया है। पुलिस ने तीन महिलाओं समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक चिकित्सक और उसका बेटा भी शामिल है। बच्चे को उत्तराखंड […]

Read More
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री आवास में मंत्रीगण, विधायक एवं अधिकारियों व प्रदेशभर से आए लोगों ने मुख्यमंत्री से भेंट कर दी दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में मंत्रीगण, विधायकगण, भारतीय प्रशासनिक सेवा , पुलिस तथा वानिकी सेवाओं के अधिकारीगणों और प्रदेशभर से आए लोगों ने भेंट कर दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें 👉  बीकेटीसी और श्री केदार सभा की […]

Read More
उत्तराखण्ड

अव्यवस्थित यातायात और बढ़ते अतिक्रमण के नियंत्रित को नगर निगम स्थापित करेगा प्राइवेट वेंडिंग जोन – गजराज बिष्ट 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। दीपावली के मौके पर हल्द्वानी नगर निगम ने शहरवासियों को बड़ी राहत देते हुए एक अहम घोषणा की है। अव्यवस्थित यातायात और बढ़ते अतिक्रमण से शहर को निजात दिलाने के लिए अब नगर निगम प्राइवेट वेंडिंग जोन स्थापित करेगा। यह जानकारी मेयर गजराज बिष्ट ने दी। […]

Read More