गंगनहर में नहाते समय डूबे दो युवक, एक को बचाया पुलिस ने दूसरे की तलाश जारी  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

रुड़की। यहां गंगनहर में नहाते समय एक युवक डूब कर लापता हो गया। उसे बचाने के लिए गंगनहर में दूसरा युवक भी कूद पड़ा पुलिस ने एक युवक को बचा लिया जबकि का युवक डूबकर लापता हो गया है। जल पुलिस बोट की मदद से डूबकर लापता युवक की तलाश की जा रही है। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर मुहर : ऋषिकुल मैदान में बनेगा प्राच्य शोध संस्थान; कुंभ-2027 की तैयारियों पर भी मंथन  

जानकारी के अनुसार जमालपुर अलीगढ़ उत्तर प्रदेश निवासी ज़ायरीन जकी और उसके साथी दरगाह साबिर पाक के उर्स में शामिल होने आए थे। सुबह गंग नहर में नहाने चले गए इस दौरान जकी का नहाते समय पैर फिसल गया और वह पानी के तेज बहाव में बहने लगा। उसे बहता देख उसके साथी तकी आलम ने बचाने के लिए गंगनहर में छलांग लगा दी।और दोनो डूबने लगे डूबता देख लोगो ने शोर मचा दिया। पुलिस कर्मी जिंतेंद्र सिंह, भीमदत्त शर्मा और नीरज राणा ने गंगनहर से बाहर जकी को लोगो की मदद से बाहर निकाल कर बचा लिया। जबकि उसका साथी तकी आलम डूबकर लापता हो गया है।पुलिस जल पुलिस और गोताखोर की मदद से लापता युवक की तलाश कर रही है। थानाध्यक्ष जहांगीर अली ने बताया कि गंगनहर में डूब रहे एक युवक को बचा लिया गया और डूबकर लापता हुए युवक की तलाश की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: one saved police continues search for the other rurki news Two youth drowned while bathing in Ganganahar Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक लगी आग, चालक ने ट्रक से उतर भागते हुए बचाई अपनी जान

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर मंगलवार (आज) सुबह पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की लपटों और लगातार हो रहे विस्फोटों के बीच चालक ने ट्रक से उतरकर भागते हुए अपनी जान बचाई।   जानकारी के अनुसार, पटाखों से लदा […]

Read More
उत्तराखण्ड

डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को छह राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की। इसके तहत डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद प्रदेश के संवैधानिक प्रमुख के रूप में उनकी नई भूमिका को लेकर चर्चाएं […]

Read More
उत्तराखण्ड

25 लाख रूपये की लागत से बनने वाले जन मिलन केंद्र का हल्द्वानी विधायक ने किया शिलान्यास एवं भूमि पूजन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –          खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने अपनी पूजनीय माताजी, स्वर्गीय डॉ. इंदिरा हृदयेश के विकास कार्यों एवं जनसेवा की विरासत को आगे बढ़ाते हुए आज अपनी विधायक निधि से स्वीकृत श्री लटूरिया महाराज आश्रम के मंदिर परिसर में ₹25लाख की लागत से […]

Read More