पूर्व सांसद के भांजे सहित दो युवकों की ट्रेन की चपेट में आने से हुई दर्दनाक मौत  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

किच्छा। यहां गोला नदी पर बने रेलवे पुल पर ट्रेन की चपेट में आकर पूर्व सांसद एवं बीज प्रमाणीकरण के अध्यक्ष बलराज पासी के भांजे सहित दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी, जबकि तीसरा साथी ट्रेन की चपेट में आने से बाल बाल बच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार रात डायल 112 पर दो युवकों के ट्रेन की चपेट में  आने की सूचना मिली थी। जिस पर किच्छा पुलिस सिरोली फाटक तक पटरी किनारे काम्बिंग करते पहुंची वहां कुछ नही मिला तो उन्होंने पुलभट्टा पुलिस को सूचना दी। इसी दौरान उनको डायल 112 पर सूचना देने वाला योगेश मैनाली पुत्र हरीश चंद्र निवासी फ़ायर स्टेशन रुद्रपुर पर मिल गया। उसके साथ पुलिस जब गोला पुल पर पहुंची तो दोनों के क्षत बिछत शव बरामद कर लिया। पुलिस की मौजूदगी में योगेश मैनाली ने उनकी शिनाख्त मिक्कू कक्कड़ उर्फ तपस्वी आयु 25 वर्ष पुत्र सुनील कुमार निवासी आदर्श कालोनी वार्ड नंबर 13 रुद्रपुर व रोहित मिर्धा आयु 26 वर्ष पुत्र दिनेश मिर्धा निवासी डिबडिबा थाना बिलासपुर जनपद रामपुर उत्तर प्रदेश में की। मिक्कू कक्कड़ उर्फ तपस्वी पूर्व सांसद व बीज प्रमाणीकरण संस्थाअध्यक्ष बलराज पासी का भांजा है। योगेश ने पुलिस को बताया वह रोहित की बाइक से रोहित के रिश्तेदार की शादी में सितारगंज जाते समय पुराना बरेली मार्ग पर गोला नदी पर बने रेलवे के पुल पर बाइक खड़ी कर चले गए। इसी दौरान दोनों किच्छा की तरफ से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गए। योगेश किसी तरह ट्रेन की चपेट में आने से बाल बाल बच गया। पुलिस ने रात ही शव रुद्रपुर स्थित मोर्चरी भिजवा दिया था। रविवार सुबह पुलिस ने स्वजनों की मौजूदगी में शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की। 

यह भी पढ़ें 👉  लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

दुर्घटना के बाद योगेश ने दस बजे डायल 112 पर सूचना दी। माना जा रहा है कि इससे पूर्व लगभग साढ़े नौ बजे पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से हादसा हुआ होगा। पहले एसएसआई किच्छा विनोद फर्त्याल पुलिस फोर्स के साथ सिरोली कलां रेलवे क्रासिंग तक पटरी पर शव तलाशते रहे। जब उनको शव नहीं मिले तो पुलभट्टा पुलिस को सूचित किया। जिस पर एसओ कमलेश भट्ट द्वारा रात्रि लगभग 12 बजे शव बरामद किए जा सके।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news died tragically after being hit by a train including former MP's nephew Two youths US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हल्द्वानी द्वारा मनाया गया अखण्ड भारत संकल्प दिवसपुलिस के अनुसार 41 […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More