उत्तराखण्ड सरकार ने किया चार आईएएस और छह पीसीएस अफसरों के दायित्वों में फेरबदल

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। सरकार ने चार आईएएस और छह पीसीएस अफसरों के दायित्व में फेरबदल किया। एसीएस आनंद बर्धन को कार्मिक और सतर्कता विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिली है। जबकि आरके सुधांशु की सीएम आफिस में एंट्री हो गई है। सुधांशु को प्रमुख सचिव सीएम, राजस्व बनाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव   

शैलेश बगौली से कार्मिक और सतर्कता हटाते हुए गृह और कारागार विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। सचिन कुर्वे से राजस्व विभाग हटा लिया गया हैं। वहीं बाध्य प्रतीक्षा में चल रहे सचिवालय सेवा के अपर सचिव महावीर चौहान को आपदा प्रबंधन विभाग की जिम्मेदारी मिली है। जयभारत को दून एडीएम प्रशासन की जिम्मेदारी पीसीएस अफसरों में चमोली के एडीएम अभिषेक त्रिपाठी को टिहरी का सीडीओ, आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण के संयुक्त सचिव जयभारत सिंह को देहरादून एडीएम प्रशासन, उत्तराखंड प्रशासनिक अकादमी के संयुक्त निदेशक चंद्र सिंह इमलाल को अपर गन्ना आयुक्त बनाकर काशीपुर भेजा गया है। नादेही चीनी मिल प्रधान प्रबंधक विवेक प्रकाश को एडीएम चमोली, कुमाऊं मंडल विकास निगम के महाप्रबंधक पंकज कुमार उपाध्याय को यूएसनगर का एडीएम प्रशासन व नजूल, हरिद्वार के डिप्टी कलक्टर रविंद्र कुमार जुवांठा को इसी पद पर यूएसनगर में तैनाती दी गई है। अपर सचिव कर्मेंद्र सिंह ने देर रात इसके आदेश किए।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Transferred news Uttarakhand government reshuffled the responsibilities of four IAS and six PCS officers Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More