उत्तराखंड एसटीएफ ने अवैध हथियारों के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

 

जसपाल सिंह, खबर सच है संवाददाता उधमसिंह नगर

गदरपुर। उत्तराखंड एसटीएफ ने जनपद ऊधमसिंह नगर के एक बड़े आर्म्स डीलर को गिरफ्तार किया है। जो उत्तराखण्ड समेत उत्तर प्रदेश में भी अवैध असलाहों की तस्करी करता था और 05 वर्ष पूर्व भी 3 बन्दूक, 22 नाल व कई अर्धनिर्मित असलहों के साथ पकड़ा गया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एसटीएफ को सूचना मिली थी कि तस्कर वचन सिंह  पिछले करीब 20 वर्षों से अवैध हथियारों के काले कारोबार कर रहा है। तब से एसटीएफ की एक टीम इसके ठिकानों में नजर रख रही थी। कल टीम को गोपनीय इनपुट मिला था कि वचन सिंह के घर में हथियारों की बड़ी खेप आयी है। सीओ एसटीएफ कुमाऊँ सुमित पांडे द्वारा गठित एसटीएफ व थाना गदरपुर पुलिस द्वारा एक ज्वांइट ऑप्रेशन के तहत कार्यवाही करते हुए कल शाम थाना गदरपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम खुशहालपुर के एक घर से 02 देसी पोनिया 12 बोर, 02 तमंचे 315 बोर एवं 01 देसी तमंचा 12 बोर बरामद करते हुए एक आर्म्स डीलर वचन सिंह (48) पुत्र हजुर सिंह निवासी ग्राम खुशहालपुर थाना गदरपुर जनपद ऊधमसिंह नगर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधी ने पूछताछ में एसटीएफ को बताया कि वह वर्ष 2003 से हथियारों की तस्करी कर रहा है वह उ0प्र0 , उत्तराखण्ड, हरियाणा और पंजाब आदि राज्यों में सप्लाई करता आ रहा है और उसके साथी कलकत्ती जंगल में, जो कि उ0प्र0 में स्थित हैं वहाँ असलहों को बनाते आ रहे हैं। उनके बने असहलों की उ0प्र0 में बहुत डिमांड है। इसके द्वारा अब तक करीब 1000 अवैध बन्दूकों व तंमचों की तस्करी उ0प्र0 व उससे लगे राज्यों में की जा चुकी है। गिरफ्तार अभि0 के विरुद्ध कल रात्रि थाना गदरपुर में धारा 3/25 के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। 

यह भी पढ़ें 👉  डंपर के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से डंपर सवार दो लोगो की मौत  

एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि पकड़ा गया आर्म्स डीलर वचन सिंह कई वर्षों से अवैध हथियारों धन्धे में लिप्त था उसके ऊपर वर्ष 2018 में थाना केलाखेड़ा में हथियारों की फैक्ट्री चलाने का मुकदमा दर्ज है। यह वैपन सप्लायर होने के साथ-साथ हथियारों का कारीगर भी है। हमारी टीम पिछले कई दिनों से हथियारों के इस नेटवर्क पर काम कर रही थी कल शाम टीम को एक सॉलिड टिप मिली थी कि वचन सिंह के घर पर हथियारों की बड़ी कन्साइंमेंट आयी है। इस पर टीम को अलर्ट कर लोकल पुलिस की मदद से एक ज्वांइट ऑप्रेशन कर इसकी गिरफ्तारी की गयी। इसकी पूछताछ में टीम को अवैध हथियारों की तस्करी के सम्बन्ध में कई महत्वपूर्ण जानकारियाँ हाथ लगी हैं जिसके आधार पर एसटीएफ आगे कार्यवाही करेगी, गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध थाना गदरपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर में आर्म्स एक्ट की समुचित धाराओं में अभियोग पंजाकृत कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार के कामकाज पर कांग्रेस विधायक की मुहर, सियासी गलियारों में चर्चा तेज   

अभियुक्त की गिरफ्तारी में  एसटीएफ निरीक्षक एमपी सिंह, उप निरीक्षक के जी मठपाल, उप निरीक्षक बृजभूषण गुरुरानी, सहायक उप निरीक्षक प्रकाश भगत, मुख्य आरक्षी रविंद्र बिष्ट, मुख्य आरक्षी जगपाल सिंह, मुख्य आरक्षी दुर्गा सिंह, मुख्य आरक्षी किशोर कुमार, आरक्षी मोहित वर्मा, आरक्षी गुरवंत सिंह, आरक्षी सुरेन्द्र कनवाल (सर्विंलांस) थाना गदरपुर पुलिस, उप निरीक्षक महेश चन्द्र एवं आरक्षी संजीव कुमार शामिल रहें।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Gadarpur news US nagar news Uttarakhand STF arrested smuggler with illegal weapons Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

उपेक्षा से नाराज वरिष्ठ भाजपा नेता ने दिया पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। विधानसभा चुनाव से पूर्व पार्टी में मजबूत पैठ रखने वाले वरिष्ठ नेता ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।  जानकारी के अनुसार लक्सर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद खारी ने अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष को भेजा है, जिसमें उन्होंने व्यक्तिगत कारणों […]

Read More
उत्तराखण्ड

“दावो की खुली पोल – ब्यवस्थाएं गोल” केवीएम कांम्प्लेक्स में बनी प्रशासनिक अब्वस्थाओं की सरस झील, 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। निगम प्रशासन भले ही बड़े -बड़े दावे क्यों न कर रहा हो,  लेकिन बरसात की शुरुआत ने प्रशासनिक दावो पर पानी फेर दिया। जिसका शनिवार (आज) ज्वलंत उदाहरण बना है हल्द्वानी का यह सरस मार्केट।  कुमाऊं मंडल विकास निगम के इस सरस कांम्प्लेक्स में […]

Read More
उत्तराखण्ड

न्यायालय के आदेश पर मुखानी पुलिस ने किया मादक पदार्थों का विनिष्टीकर 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में नैनीताल पुलिस द्वारा अवैध नशे की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज एक बड़ी कार्रवाई अमल में लाई गई।    न्यायालय द्वितीय न्यायिक मजिस्ट्रेट, हल्द्वानी के आदेशों के अनुपालन में, […]

Read More