हल्द्वानी। लघु सिंचाई खंड नैनीताल के अधिशासी अभियंता को हल्द्वानी सेक्टर विजिलेंस की टीम ने 50 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ते हुए उसके हल्द्वानी और देहरादून स्थित आवास में भी जांच शुरू कर दी है।
हल्द्वानी सेक्टर विजिलेंस के सीओ अनिल सिंह मनराल ने बताया कि कुछ समय पहले एक ठेकेदार ने शिकायत की थी। ठेकेदार ने कहा था कि लघु सिचाई खंड नैनीताल के अधिशासी अभियंता कृष्ण सिंह कन्याल निवासी लार्ड कृष्णा ग्रीन प्रथम तल वी – 109 केदारपुरम मोथरोवाला, देहरादून एवं हाल निवासी मुकुल विहार, तल्ली बमौरी, हल्द्वानी उससे भुगतान के एवज में रिश्वत मांग रहे हैं। बीते साल उसने ग्राम सेलिया में लघु सिंचाई विभाग की गूल निर्माण का ठेका लिया था। लगभग 10 लाख रुपये की लागत का यह कार्य हुआ। इसका भुगतान उसे दो चरणों में किया गया। टीम ने बुधवार रात अधिशासी अभियंता कृष्ण कन्याल को 50 हजार रुपये लेते हुए सिक्स सीजन रिजॉर्ट, नया गांव, कालाढूंगी के परिसर से रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। संविधान बचाओ – लोकतंत्र बचाओ नारों के साथ इंडिया गठबंधन की पार्टियों, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से हल्द्वानी के बुधपार्क में धरना प्रदर्शन, सत्याग्रह के साथ ही भारत की राष्ट्रपति महोदया को सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से 6 सूत्रीय […]