मौसम अलर्ट! अगले दो-तीन दिन प्रदेश के अधिकतर जिलों में हल्की बारिश की संभावना  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिले में कहीं-कहीं बारिश और गर्जना का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलाव टिहरी, पौड़ी और हरिद्वार जिले के कुछ इलाकों में भी हल्की बारिश हो सकती है। जबकि अन्य जिलों के कुछ इलाकों में भी हल्की बारिश होने के आसार हैं। 

यह भी पढ़ें 👉  भूमियाधार में खाई में गिरी हरियाणा के पर्यटकों की स्कॉर्पियो, एक की मौत के साथ चार गंभीर घायल 

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार अगले दो-तीन दिन प्रदेश के अधिकतर जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। करीब दस दिन बाद हुई बारिश से भी दून के तापमान में कमी नहीं आई। शुक्रवार को दून का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से पांच फीसदी अधिक है। इससे पहले बीते बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक दर्ज किया गया था। तापमान बढ़ने से बीते सप्ताह भर से उमस भरी गर्मी लोगों को खूब सता रही है। बीते अगस्त के आखिरी दिनों से ही प्रदेश भर में मानसून सीजन की बारिश में कमी दर्ज की जाने लगी थी। सितंबर के पहले सप्ताह में बारिश ही नहीं हुई। शुक्रवार को भी शहर के अधिकतर इलाकों में मूसलाधार बारिश तो हुई लेकिन तापमान में कमी नहीं आई।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Uttrakhand news Weather Alert! There is a possibility of light rain in most of the districts of the state in the next two-three days

More Stories

उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More