यूट्यूबर ने की फांसी लगाकर आत्म हत्या, पुलिस ने की जांच शुरू 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। यहां थाना पटेल नगर के चंद्रबनी इलाके में यूट्यूबर लता अधिकारी ने घर मे फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज़े में ले कर जांच शुरू कर दी है। 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक यूट्यूबर लता अधिकारी देहरादून के पटेल नगर के चंद्रबनी इलाके में रहती थी, जिसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटका मिला। पुलिस प्रथम दृष्टया केस को आत्महत्या मानकर ही चल रही है। हालांकि अभी तक पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। लता अधिकारी 22 साल की उम्र थी और बीकॉम में ग्रेजुएशन किया था। साथ ही यूट्यूब पर एक चैनल बना कर उसमें वीडियो डालती थी। शनिवार सुबह को जब लता कमरे से बाहर नहीं आई तो परिजनों को शक हुआ। परिजन उसे उठाने के लिए गए तो कमरे से कोई आवाज नहीं आई। कमरे का दरवाजा खटखटाने के बाद भी लता ने कोई जवाब नहीं दिया। परिजनों ने इसके बाद खिड़की खोलकर अंदर देखा तो लता का शव फांसी पर लटका हुआ था।
यह देखकर परिजनों के होश उड़ गए और आनन-फानन में शव को नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news police started investigation Uttrakhand news Youtuber committed suicide by hanging

More Stories

उत्तराखण्ड

संदिग्ध मौत का सनसनीखेज खुलासा : प्रेम संबंध के चलते पत्नी ने ही प्रेमी संग मिल कराई पति की हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। ऊधमसिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र में टेंट कारोबारी संजीव कुमार की संदिग्ध मौत का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिस घटना को शुरुआत में सड़क हादसा माना जा रहा था, वह जांच आगे बढ़ने पर हत्या निकली। पुलिस के मुताबिक मृतक की […]

Read More
उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More