तेज रफ्तार कैंटर ने टैम्पो में मारी टक्कर, टैम्पो में सवार दो किशोरों की मौत दो महिलाएं गंभीर घायल 

ख़बर शेयर करें -

 

जसपाल सिंह, खबर सच है संवाददाता ऊधमसिंह नगर

बाजपुर। दोराहा यूपी बॉर्डर पर शुक्रवार रात एक तेज रफ्तार कैंटर ने सामने से आ रहे टेम्पो में टक्कर मार दी। हादसे में दो किशोरों की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश-ब्यासी मार्ग पर डंपर और कार की जोरदार भिड़ंत में भाई-बहन की मौत 

प्राप्त जानकारी के अनुसार रुद्रपुर से प्लाईबोर्ड भरकर जयपुर जा रहे कैंटर ने दोराहा यूपी बॉर्डर पर सामने से आ रहे एक टेम्पो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अर्जुन (16 वर्ष) पुत्र भारत सिंह निवासी गांव बहादुरगंज बाजपुर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इसी गांव का निवासी निशांत (15 वर्ष) पुत्र चंद्रपाल और दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को बाजपुर सीएचसी में भर्ती कराया, जहां निशांत ने भी दम तोड़ दिया। स्वार रामपुर कोतवाल कोमल सिंह ने बमुश्किल जाम खुलवाया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि कैंटर चालक मनोज पुत्र करन सिंह निवासी गांव मधुपुरी थाना स्वार को हिरासत में ले लिया है। जबकि टेम्पो चालक मौके से फरार हो गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A speeding canter collided with a tempo Accident news bajpur nwes two teenagers traveling in the tempo died two women were seriously injured US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

आरटीओ कार्यालय गोलीकांड : अधिकारी की पिस्टल से चली थी गोली, FIR दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। आरटीओ कार्यालय में मंगलवार को गोली चलने की घटना से हड़कंप मच गया। मामले में चौकी प्रभारी दीपा जोशी की ओर से वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी महेंद्र सिंह नेगी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बताया जा रहा है कि गोली अधिकारी की […]

Read More
उत्तराखण्ड

दो दिन से गौला में तलाश : आखिर उफनती नदी ने ही किनारे से लौटा दिया राम सिंह का शव

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –         खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। दो दिन तक उम्मीद और बेचैनी के बीच गौला नदी के किनारे अपने परिजन की तलाश कर रहा परिवार बुधवार को उस वक्त टूट गया, जब उफनती गौला ने स्वयं ही 65 वर्षीय राम सिंह कौरंगा का शव किनारे से लौटा दिया। […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 सितंबर को भव्य रूप से मनाई जायेगी भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी के जन्म दिवस 10 सितंबर 2026 के भव्य आयोजन की रूपरेखा तैयार करने हेतु मंगलवार को जिला कार्यालय सभागार में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सौरभ असवाल की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।   बैठक में […]

Read More