प्रत्येक माह खाते में रकम भेजने का झांसा देकर युवक ने कई लोगों से ठग लिए पांच लाख रुपये 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

 

जसपुर। प्रत्येक माह खाते में रकम भेजने का झांसा देकर जसपुर के गांव उमरपुर में एक युवक ने कई लोगों से पांच लाख रुपये ठग लिए और कार्यालय बंद कर फरार हो गया। सोमवार को गांव की महिला ने कोतवाली में युवक के खिलाफ तहरीर दी है।

 

सोमवार को गांव उमरपुर निवासी नेमी देवी पत्नी नन्हे सिंह क्षेत्र के ग्राम प्रधान ब्रह्मानंद लाहोरी, अमरजीत बाजवा, राजीव कुमार, रमेश सिंह के साथ कोतवाली पहुंची। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके गांव के एक युवक ने एक संस्था के नाम पर धर्मपुर चौराहे पर वर्ष 2018 में कार्यालय खोला था। युवक ने उनसे संपर्क कर कहा कि चार हजार रुपये जमा करोगी तो 800 रुपये प्रति माह मिलते रहेंगे। उन्होंने रकम जमा करा दी। कुछ महीनों तक 800 रुपये खाते में आते रहे। युवक ने उन्हें अन्य लोगों को भी स्कीम से जोड़ने पर प्रतिमाह रकम बढ़ाकर देने का झांसा देते हुए उनके खाते में 32 हजार रुपये महीना आने की बात कही। उन्होंने अप्रैल 2024 में अपने रिश्तेदार और परिवार वालों से पांच लाख रुपये ऑनलाइन उसके खाते में जमा करा दिए। रिश्तेदारों के खाते में मासिक रकम न आने पर वह पांच मई को युवक के कार्यालय गई, लेकिन कार्यालय बंद था। घर पर भी युवक नहीं मिला। परिवार के सदस्यों ने दोबारा आने पर मारने की धमकी दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मां जगदम्बा की पूजा आराधना के साथ-साथ जन्म देने वाले माता पिता का भी सम्मान करें - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A young man cheated many people of Rs 5 lakh by pretending to send money to his account every month Fraud news jaspur news US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और […]

Read More
उत्तराखण्ड

दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर सवाल के साथ ही अंकिता को न्याय दिलाने के लिए हल्द्वानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गुरुवार (आज) शाम हल्द्वानी के नैनीताल रोड स्थित तिरंगा पार्क में कांग्रेसजनों ने कैंडल मार्च निकालकर अपनी आवाज बुलंद की। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान पर आयोजित इस […]

Read More